फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2026: 21 मार्च से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि करेंगे नक्षत्र गोचर

Tue, 17 Mar 2026 06:08 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Nakshatra Pad Gochar: शनि नक्षत्र गोचर का 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन इन 3 राशि के लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की अधिक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Shani Nakshatra Pad Gochar - फोटो : अमर उजाला
Shani Gochar 2026: सभी ग्रह समय-समय पर नक्षत्र और उसके पद में परिवर्तन करते रहते हैं। इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देता है। जल्द शनि भी नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह 21 मार्च 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, शनि कर्मफल दाता ग्रह हैं और वह जब भी नक्षत्र गोचर करते हैं, तो जातकों के करियर-कारोबार, आर्थिक स्थिति, भाग्य, संघर्ष और उसके सामाजिक जीवन पर असर देखने को मिलता है। इस दौरान जहां कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ने लगती हैं, तो वहीं कुछ पर शनि की असीम कृपा भी बनी रहती हैं। इससे धन लाभ, प्रयासों का फल, करियर और नौकरी में मनचाहे रिजल्ट की प्राप्ति होती हैं। आइए इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Shani Nakshatra Pad Gochar - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। आपको नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं और भाग्योदय के भी योग बनेंगे। शनि के प्रभाव से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मिथुन राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। करियर से जुड़े मामलों में भी आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस समय नए लोगों से मुलाकात होगी, जो कोई नया काम करने की इच्छा जागृत होगी।


Kharmas 2026: खरमास में इन राशियों का बढ़ेगा तनाव, भूलकर भी न करें ये 5 काम
विज्ञापन

3 of 4
Shani Nakshatra Pad Gochar - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के जीवन में इस दौरान सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विवाह मार्ग की बाधाएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लेकर आएगी। साथ ही प्रमोशन के योग का निर्माण होगा।  व्यापार में कोई नई तरह की डील हासिल होने की पूरी संभावना है। इस समय सिंह राशि वालों को कर्ज से राहत मिलेगी साथ ही आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा और सकारात्मक रहने की संभावनाएं बनी रहेंगी।

Surya Gochar 2026: सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर असर
Surya Gochar 2026: सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए कर्क, सिंह और कन्या पर कैसा होगा असर
विज्ञापन

4 of 4
Shani Nakshatra Pad Gochar - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी शनि का यह परिवर्तन शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको नए लोगों से मिलने के मौके मिलेंगे। आपको मनचाहा धन लाभ होगा। व्यापार से जुड़े मामलों में भी प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं, तो अब लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

 

चंद्र-मंगल युति से बना महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को अपार धन लाभ और तरक्की के योग

Weekly Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, मनचाही सफलता के बनेंगे योग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें