फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2026: न्यायाधीश शनि ने किया नक्षत्र गोचर, 27 दिनों तक इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान

Mon, 23 Mar 2026 11:05 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026: शनि नक्षत्र गोचर से कुछ राशि वालों को विशेष फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही 17 अप्रैल तक इन जातकों पर शनि का शुभ प्रभाव भी बना रहेगा।
विज्ञापन
1 of 4
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026: कर्मफल दाता शनि 21 मार्च 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद वह 17 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, शनि न्याय के दाता हैं और उनका नक्षत्र पद परिवर्तन सभी राशियों के जीवन में गहरे प्रभाव लेकर आता है। हालांकि, शनि गोचर का सकारात्मक असर कुछ जातकों के लिए लकी भी साबित होता है। बता दें, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अध्यात्म, स्थिरता और कर्मों के परिणाम से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में शनि का यहां आना एक विशेष संयोग का निर्माण करेगा, जिससे कुछ राशियों को कार्यों का फल तेजी से देखने को मिल सकता है। साथ ही यह समय करियर-कारोबार में उन्नति देने वाला साबित हो सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Mulank 9: दूसरों को प्रेरित करने की कला रखते हैं मूलांक 9 वाले, जानें किन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और पैसा
विज्ञापन

2 of 4
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय कर्मों का फल देने वाला रहेगा। शनि के प्रभाव से आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के योग बनेंगे और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। साथ ही, नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए विवाह की इजाजत दे सकते हैं। शनि का प्रभाव आपके व्यापार को भी आगे बढ़ाने में सहायता करेगा। करियर को लेकर परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको सफलता के संकेत दिखाई देंगे।

Mulank 8: शनि का प्रभाव कानून और प्रबंधन में दिलाता है सफलता, जानें मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प
विज्ञापन

3 of 4
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि का यह परिवर्तन प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा बदलाव ला सकता है। नई नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। इस समय जो लोग पहले से कार्यरत हैं, उन्हें प्रमोशन मिलने के योग है। कन्या राशि वालों के परिवार में किसी शुभ कार्य, पूजा-पाठ या आयोजन की योजना बन सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के संकेत हैं। आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से आपको राहत मिल सकती है। 

मार्च का महीना इन मूलांक के जातकों को देगा पद और प्रतिष्ठा, यहां पढ़ें मासिक अंक ज्योतिषफल
विज्ञापन

4 of 4
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय किसी बड़े बदलाव से कम नहीं रहेगा। शनि आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनका यह परिवर्तन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कुंभ राशि वालों को आय में वृद्धि महसूस होगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। नए लोगों से मिलकर कुछ नया काम प्रारंभ करेंगे। नए अवसर और करियर में ग्रोथ के योग बनेंगे। आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे आप बड़े फैसले लेने में सक्षम होंगे।

Budh Gochar: अप्रैल माह में बुध ग्रह होंगे नीच के, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
अप्रैल में सूर्य-गुरु बनाएंगे केंद्र दृष्टि योग, इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार


 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें