Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026: कर्मफल दाता शनि 21 मार्च 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद वह 17 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, शनि न्याय के दाता हैं और उनका नक्षत्र पद परिवर्तन सभी राशियों के जीवन में गहरे प्रभाव लेकर आता है। हालांकि, शनि गोचर का सकारात्मक असर कुछ जातकों के लिए लकी भी साबित होता है। बता दें, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अध्यात्म, स्थिरता और कर्मों के परिणाम से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में शनि का यहां आना एक विशेष संयोग का निर्माण करेगा, जिससे कुछ राशियों को कार्यों का फल तेजी से देखने को मिल सकता है। साथ ही यह समय करियर-कारोबार में उन्नति देने वाला साबित हो सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Mulank 9: दूसरों को प्रेरित करने की कला रखते हैं मूलांक 9 वाले, जानें किन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और पैसा