शनि नक्षत्र गोचर 2024
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
शनि देव के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके प्रभाव से मेष राशि के जातकों के आय में वृद्धि होने की संभावना है। कहीं से आपको अचानक धन की भी प्राप्ति हो सकती है। मेष राशि के जातकों का जो पैसा काफी समय से कहीं अटका हुआ था वह 12 मई के बाद मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं आपके अच्छे कार्य को देखते हुए समाज में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।