फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ

Thu, 20 Aug 2026 11:30 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Nakshatra Gochar: आज शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चार राशियों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है। आइए जानते हैं ये चार राशियां कौन सी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शनि नक्षत्र परिवर्तन 20 अगस्त 2026 इन 4 राशियों के लिए शुभ - फोटो : AI
Shani Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि देव की चाल और उनके नक्षत्र परिवर्तन को विशेष महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि शनि के राशि या नक्षत्र बदलने का असर सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर देखने को मिलता है। 20 अगस्त 2026 को यानी आज शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इस परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ लोगों के लिए यह समय तरक्की, आर्थिक मजबूती और करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चार राशियों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है।

Extrovert Zodiac Signs: दोस्ती करने में माहिर होते हैं इन 3 राशियों के लोग, अनजान भी बन जाते हैं इनके खास
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
  • नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
  • प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ने की संभावना भी बन सकती है।
  • वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे और आपके काम को पहचान मिल सकती है।
  • लंबे समय से मनपसंद नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
  • आर्थिक मोर्चे पर भी परिस्थितियां पहले की तुलना में बेहतर होने के संकेत हैं।
     
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में जाना काफी अनुकूल माना जा रहा है।
  • अटके हुए कार्यों को गति मिल सकती है और नौकरी से जुड़े नए प्रस्ताव सामने आ सकते हैं।
  • कारोबार करने वाले जातकों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट या व्यावसायिक समझौते लाभदायक साबित हो सकते हैं।
  • इससे कमाई बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं भी फायदेमंद रह सकती हैं।
     

4 of 6
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
  • ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
  • आय बढ़ाने के नए साधन विकसित हो सकते हैं।
  • साथ ही धन को व्यवस्थित तरीके से बचाने में भी सफलता मिल सकती है।
  • इस अवधि में किए गए प्रयासों में भाग्य का साथ मिलने की संभावना रहेगी।
     
विज्ञापन

5 of 6
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।
  • आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग हैं।
  • विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट या काम करने वालों को विशेष लाभ मिल सकता है।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ समाज और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
  • पहले किए गए किसी निवेश से फायदा मिलने की संभावना है।
  • वैवाहिक जीवन में भी पार्टनर का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनि को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : adobe
शनि को प्रसन्न करने के उपाय
  • ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, शनिवार को काले तिल, उड़द दाल या सरसों के तेल का दान करना शनि देव से जुड़े शुभ उपायों में शामिल है।
  • शनिवार को 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप किया जा सकता है।
  • पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।
  • इसके अलावा मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने की परंपरा है।

Love vs Attachment: प्रेम है या मोह? श्रीमद्भगवद्गीता की इन सीखों से समझें रिश्ते में छिपा असली फर्क

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें