फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2025: कर्मफल देवता शनि होंगे मार्गी, इन 5 राशियों के लिए बनेंगे धन और तरक्की के योग

Mon, 17 Nov 2025 12:57 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार शनि की सीधी चाल से कुछ राशियों को धन, करियर और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। आइए जानें किन राशियों को इस परिवर्तन से विशेष लाभ मिलेगा और उनके जीवन में क्या बदलाव आएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
शनि मीन राशि में मार्गी - फोटो : Amar Ujala
Shani Margi In November 2025: जब शनि देव अपनी वक्री चाल (उलटी दिशा) को त्यागकर सीधी गति में आते हैं, तो इस अवस्था को शनि का मार्गी होना कहा जाता है। ज्योतिष में शनि की यह चाल सभी राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। जब शनि मार्गी होते हैं, तो कर्मों का फल जल्दी मिलने लगता है। इस बार शनि की सीधी चाल से कुछ राशियों को धन, करियर और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। आइए जानें किन राशियों को इस परिवर्तन से विशेष लाभ मिलेगा और उनके जीवन में क्या बदलाव आएंगे।

Guru Vakri 2025: कर्क में गुरु की उल्टी चाल से बदलेंगे कई राशियों के भाग्य, देखें क्या आपकी राशि का भी है नाम
Palmistry: कितना भी कमाओ नहीं टिकता पैसा, देखें कहीं आपकी हथेली पर भी तो नहीं है ये रेखा
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि   - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि  
शनि की सीधी चाल वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से शुभ फल लेकर आएगी। लंबे समय से अटका धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में तरक्की होगी और निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या वेतनवृद्धि का अवसर मिल सकता है। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कन्या राशि  - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
शनि देव की कृपा से कन्या राशि के जातकों को अपने प्रयासों का उचित प्रतिफल प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। नई नौकरी या प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। यह समय स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा।

4 of 6
मकर राशि  - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना अत्यंत लाभदायक साबित होने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पुरानी परेशानियां से भी छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यह समय अत्यंत शुभ रहेगा।

Budh Dosh Upay: ठप पड़ गया है व्यापार या नौकरी, हो सकता है कुंडली में ये दोष, जानें उपाय
Astro Remedies: एंग्जाइटी और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं, तो करें ये 5 अचूक ज्योतिषीय उपाय
विज्ञापन

5 of 6
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
शनि की सीधी चाल कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमकाने वाली है। कार्यस्थल पर आपको सम्मान और पहचान मिलेगी। प्रमोशन के भी प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही आपके लिए निवेश और बचत से संबंधित फैसले लाभदायक साबित होंगे। जो लोग रिस्क वाले कार्यों में हैं, उन्हें भी अच्छा धन लाभ हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनु राशि  - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
शनि के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। किसी पुराने निवेश, सरकारी योजना या रुके हुए कार्य से लाभ प्राप्त हो सकता है। यह समय आपके लिए आर्थिक स्थिरता और प्रगति वाला रहने वाला है। साथ ही नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी उपयुक्त रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें