फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2024: कुंभ राशि में शनि होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

सार

15 नवंबर 2024 को न्यायप्रिय और कर्मफलदाता शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी होंगे। शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने पर सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 13
Shani Margi 2024: शनि माग्री होंगे - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में शनि को अनुसाशन, धैर्य, न्यायप्रिय और कर्मकारक ग्रह माना गया है। शनि कड़ी मेहनत, अनुशासन और जीवन में आने वाली हर तरह की परेशानियों से निपटने में मिलने वाले सबक को दर्शाते हैं। शनि जातक को कठिन परीक्षा लेने के बाद फल प्रदान करते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह से शनि सभी 12 राशियों का एक चक्कर लगाने में 30 वर्षों का समय लेते हैं। शनि अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं और अब 15 नवंबर 2024 को कुंभ राशि में मार्गी होने वाले हैं। कुंडली में शनि की शुभ और अशुभ स्थिति से जातक के जीवन में बहुत बड़ा प्रभाव देखने को मिलता है। आइए करते हैं सभी 12 राशियों पर शनि के मार्गी होने का ज्योतिषीय विश्लेषण।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
शनि ग्रह मेष राशि के जातकों के लिए दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर यह आपके ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे। लाभ भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव अच्छा रहेगा। आय के साधन में वृद्धि होगी और सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मंद गति से चलने वाले शनि ग्रह वृषभ राशि के जातकों के लिए नवम और दशम भाव के स्वामी होकर यह आपके दसवें भाव में मार्गी होंगे। राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव  मिला-जुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होती रहेगी। शनि देव का मार्गी होना कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल रहेगा। 

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
कर्मफलदाता शनि ग्रह मिथुन राशि के जातकों के लिए आठवें और नवम भाव के स्वामी होकर यह आपके नवम भाव में मार्गी होंगे। राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कार्यों में सफलता अच्छी मिलेगी। अपने पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए शनिदेव सातवें और आठवें भाव के स्वामी होकर यह आपके अष्टम भाव में मार्गी होंगे। राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। बीमारियों से घिरे रह सकते है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्रका शिकार होने से बचें।  इन सबके बावजूद आर्थिक उन्नति होती रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि छठे और सातवें भाव के स्वामी माने जाते हैं और आपके लिए शनि मार्गी सातवें भाव में होंगे। राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा किंतु कार्यक्षेत्र की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। किसी भी तरह के साझा व्यापार करने से परहेज करें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के लोगों के लिए शनि पंचम और छठे भाव के स्वामी हैं और 15 नवंबर को यह आपके छठे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है। राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से काम नहीं है। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। 

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि में शनि उच्च के माने जाते हैं और यह आपके लिए चौथे और पंचम भाव के स्वामी होकर कुंडली के पंचम भाव में मार्गी होंगे। राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना आपके लिए हर तरह के कार्यो में सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और भी बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
आपके लिए शनिदेव कुंडली के तीसरे और चौथे भाव से स्वामी होकर यह आपके चौथे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। मकान, जमीन और वाहन का क्रय कर सकते हैं। राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव आपके लिए जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा करेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी हैं और यह आपके तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना बेहतरीन रहेगा।  धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। तीर्थ-यात्रा का भी योग बनेगा। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपके पहले भाव यानी लग्न और दूसरे भाव के स्वामी हैं और यह आपके दूसरे भाव यानी धन भाव में मार्गी होंगे। आपकी आर्थिक मामलों से जुड़ी परेशानियां शनि के मार्गी होने पर दूर होंगी। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का मार्गी होना आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। उधार दिए गए धन के वापस मिलने की उम्मीद है।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए शनिदेव आपकी कुंडली के लग्न और 12वें भाव के स्वामी होकर यह आपके पहले भाव यानी लग्न भाव में ही मार्गी होने जा रहे हैं। आपके लिए शनि का मार्गी होना अच्छा रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी राशि में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना स्वयं आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए शनिदेव ग्यारहवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर आपके बारहवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। आपके लिए शनि का मार्गी होना मिलाजुला साबित हो सकता है। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की आवश्यकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर भी ही सुलझाएं।राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव आपके लिए नई-नई चुनौतियां पेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें