Jwalamukhi Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मंगल और राहु के 'अंगारक योग' समाप्त हो चुका है। 2 अप्रैल को मंगल और शनि की युति हुई है। यह युति 11 मई तक मीन राशि में रहेगी। ज्योतिष में इस युति को ज्वालामुखी योग या विस्फोटक योग कहा जाता है। इन ग्रहों की युति सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है। इसके परिणामस्वरुप कुछ राशियों के जातकों को चुनौतियों, दबावों और आंतरिक संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह प्रगति और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं इस ज्वालामुखी योग का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 13
ज्यादा लड़ाई-झगड़ा आपको कानूनी मामलों में डाल सकता है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के 12वें भाव में यह युति हो रही है। इस युति के प्रभाव से बेवजह की यात्राएं बढ़ सकती हैं और शारीरिक थकान हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो जब तक संभव हो उसे टालें। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। ज्यादा लड़ाई-झगड़ा आपको कानूनी मामलों में डाल सकता है। मन को शांत रखने के लिए ध्यान का सहारा लें।
विज्ञापन
3 of 13
आय के नए रास्ते खुलेंगे और धन में भी वृद्धि होगी।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में यह ज्वालामुखी योग एकादश भाव में बनेगा। यह योग आपके जीवन में खुशियों के साथ लाभ भी लेकर आएगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे और धन में भी वृद्धि होगी। धन वृद्धि का अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि आप फिजूलखर्ची करने लगें। आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा। यदि आप अपने परिवार की जिम्मेदारी का निर्वाह ठीक ढंग से करेंगे तो आपको इसके शुभ परिणाम ही प्राप्त होंगे।
4 of 13
ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में इस योग का निर्माण 10वें भाव में हो रहा है। यह आपके लिए समस्या ला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। हो सकता है कि आपका अचानक ट्रांसफर भी हो जाए। व्यवसाय की बात करें तो कुछ समय के लिए बड़े फैसले न लें। इसके अलावा इस समय किसी भी प्रकार के निवेश से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 13
पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की कुंडली में यह योग 9वें भाव में बन रहा है। यह योग आपकी किस्मत को मजबूत बनाएगा। आपने अपने काम में जो मेहनत की है उसका परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। आप अपने काम सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। पारिवारिक मामलों की बात करें तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के किसी भी सदस्य से कोई भी ऐसी बात न करें जिससे रिश्तों में कड़वाहट आए।
विज्ञापन
6 of 13
कर्ज की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की कुंडली के 8वें भाव में ज्वालामुखी योग बन रहा है। यह योग आपके स्वास्थ्य को लेकर समस्या उत्पन्न कर सकता है। इसके अलावा इस दौरान कर्ज की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। अगर आप विवादों में रहेंगे तो आपका ट्रांसफर भी किया जा सकता है। 8वें घर में यह योग सेहत से जुड़ी परेशानियां और कर्ज का दबाव ला सकता है। काम की जगह पर झगड़ों से दूर रहें। नहीं तो जगह बदली जा सकती है। सेहत को ज़्यादा अहमियत दें।
विज्ञापन
7 of 13
सही समय आने का इंतजार करें।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की कुंडली में सप्तम भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। सप्तम भाव विवाह का होता है। यह योग आपके वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न कर सकता है। आपको पाने के लिए जीवनसाथी के साथ समझदारी से काम लेना होगा। कितनी भी परेशानी आए, धैर्य से काम लें। यदि आप किसी नए काम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। सही समय आने का इंतजार करें।
8 of 13
नौकरी में तरक्की के मौके बढ़ेंगे।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के छठवें भाव में योग का निर्माण हो रहा है। यह योग तुला राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। इस दौरान आपको पहले से जो भी रोग थे वो कम हो सकते हैं। आपके विरोधी भी परास्त करेंगे। यदि आप पर कर्ज है वो भी धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के मौके बढ़ेंगे।
9 of 13
अच्छे से सोच विचार करें इसके बाद ही कोई कदम उठाएं।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के पांचवें भाव में ज्वालामुखी योग का निर्माण हो रहा है। इससे आपको लाभ मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि वालों को इस योग के प्रभाव से आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की प्राप्त होगी। लेकिन बच्चों को लेकर कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं। कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें। अच्छे से सोच विचार करें इसके बाद ही कोई कदम उठाएं।
10 of 13
गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों की कुंडली में चौथे घर में इस योग का निर्माण होगा। इस योग का अशुभ प्रभाव आपके जीवन की शांति भंग कर सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संभव हो तो आग के खतरे से दूर रहने का प्रयास करें। साझेदारी में नुकसान होने की संभावना है।
11 of 13
किस्मत के बजाय अपनी मेहनत पर भरोसा करेंगे तो सफलता पक्की है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के तीसरे घर में बन रहा यह योग नए व्यवसाय के मौके देगा। यदि आप कोई नई दुकान या फ़ैक्टरी शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है। अगर आप किस्मत के बजाय अपनी मेहनत पर भरोसा करेंगे तो सफलता पक्की है।
12 of 13
नौकरी और पैसे के मामले में यह अच्छा समय है।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की कुंडली के दूसरे भाव में यह गोचर आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव के कारण आपकी वाणी में कटुता आ सकती है। इस वजह से समस्या आ सकती है। परिवार में नरमी बरतें। हालांकि नौकरी और पैसे के मामले में यह अच्छा समय है। लेकिन फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। बचत करना सीखें।
कार्यक्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की कुंडली के लग्न भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। यह योग आपके लिए सामान्य रह सकता है। इस योग के प्रभाव से आप ज्यादा उत्साहित महसूस करेंगे। ध्यान रखें, आपका उत्साह आपके लिए समस्या भी कड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है, थोड़ी शांति से काम लें। यदि आप जिंदगी के बड़े फैसले शांति और सोच-समझकर लेने की जरूरत है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।