Shani Ka Nakshatra Parivartan: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 20 अगस्त 2026 की शाम 7:45 बजे शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे। रेवती को आकाश मंडल का 27वां और अंतिम नक्षत्र माना जाता है, जिसके अधिपति ग्रह बुध हैं। शनि इस नक्षत्र में 9 अक्टूबर तक रहने वाले हैं। वर्तमान में शनि मीन राशि में हैं और इसके बाद वर्ष 2027 में उनका प्रवेश मेष राशि में होगा।
ज्योतिष में शनि को कर्म, अनुशासन, जिम्मेदारी और परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है। खासतौर पर आर्थिक फैसलों, रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।