Shani Jayanti 2026: शुभ संयोग के साथ इस साल शनि जयंती 16 मई 2026, शनिवार को मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्रों में शनि जयंती का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। मान्यता है कि, इस शुभ तिथि पर शनि महाराज की पूजा-अर्चना करने से प्रभु की विशेष कृपा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार की शनि जयंती कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाली हैं। दरअसल, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ जातकों को करियर में तरक्की और व्यापार में सफलता प्रदान कर सकती हैं। हालांकि, कुछ राशियों को इस दौरान थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। ऐसे में आइए शनि जयंती पर मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का राशिफल जानते हैं।