Shani Jayanti Daan Upay: शनि जयंती पर श्रद्धा और सेवा का भाव ही सबसे बड़ा उपाय है। यदि दान श्रद्धा और निःस्वार्थ भाव से किया जाए तो शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और जीवन की सभी बाधाओं को दूर कर देते हैं।
Shani Jayanti Rashi Anusar Daan: शनि देव को न्याय का देवता और कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। वैदिक मान्यताओं के अनुसार, यदि शनि प्रसन्न हों तो व्यक्ति को मान-सम्मान, सफलता और स्थायित्व प्राप्त होता है, लेकिन अगर वे नाराज़ हों तो जीवन में रुकावटें, आर्थिक परेशानियां और मानसिक तनाव बढ़ जाते हैं। ऐसे में शनि जयंती का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जाता है और यह उन्हें प्रसन्न करने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। Shukra Gochar: एक साल बाद शुक्र ग्रह करेंगे अपने ही घर में प्रवेश, इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। सही वस्तुओं का दान न केवल पापों का नाश करता है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। इस वर्ष शनि जयंती 27 मई 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी। आइए जानें, इस दिन किस राशि के लोगों को कौन-कौन सी चीज़ों का दान करना चाहिए। Surya Gochar In Singh Rashi: अगस्त में सूर्य करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, इन राशियों का बदलेगा भाग्य
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
इस राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन जल से भरा मटका दान करना शुभ होता है। इसके साथ ही मीठे और रसीले फलों का दान करने से जीवन में ऊर्जा और आर्थिक स्थिरता आती है।
विज्ञापन
3 of 13
शनि जयंती राशि अनुसार उपाय
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस दिन काले तिल, सरसों का तेल, दूध, जल और मौसमी फलों का दान करना चाहिए। साथ ही ज़रूरतमंदों को भोजन कराना भी अत्यंत पुण्यदायी रहेगा।
4 of 13
शनि जयंती राशि अनुसार उपाय
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
इस राशि के लिए काली उड़द, नए कपड़े, जूते या चप्पल का दान करना लाभकारी रहेगा। इससे शनि की अशुभ स्थिति में सुधार होगा और कार्यों में सफलता मिलने लगेगी।
विज्ञापन
5 of 13
शनि जयंती राशि अनुसार उपाय
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग इस दिन नीले रंग के वस्त्र दान करें। साथ ही भगवान शिव का ध्यान करना और उनका पूजन करना आपके जीवन में स्थिरता और मानसिक शांति लेकर आएगा।
विज्ञापन
6 of 13
शनि जयंती राशि अनुसार उपाय
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को मौसमी फल और "छाया दान" (ढक्कन लगा हुआ जल का पात्र) देना चाहिए। यह उपाय आर्थिक परेशानियों को कम करने में सहायक रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
शनि जयंती राशि अनुसार उपाय
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सरसों का तेल, ठंडा शरबत और हरे रंग के वस्त्रों का दान शुभ होता है। यह दान मानसिक संतुलन और पारिवारिक सुख बढ़ाने में मदद करता है।
8 of 13
शनि जयंती राशि अनुसार उपाय
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
इस दिन काली गाय को गुड़ लगी रोटी खिलाएं और गरीबों को तली हुई पूड़ियाँ खिलाएं। यह उपाय संबंधों को मधुर बनाएगा और आर्थिक लाभ भी दिलाएगा।
9 of 13
शनि जयंती राशि अनुसार उपाय
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन जल का दान करना चाहिए। इसके अलावा श्रमिकों या ज़रूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री देना अत्यंत पुण्यकारी रहेगा।
10 of 13
शनि जयंती राशि अनुसार उपाय
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
इस राशि के लोग कंबल और छाता दान करें। यह दान धन, वैवाहिक जीवन और करियर में स्थिरता और सफलता लाने में सहायक होगा।
11 of 13
शनि जयंती राशि अनुसार उपाय
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
चूंकि शनि मकर राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस दिन किसी ज़रूरतमंद को उसकी आवश्यकता अनुसार वस्तुएं दान करना सबसे शुभ माना गया है।
12 of 13
शनि जयंती राशि अनुसार उपाय
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को नीले रंग के कपड़े, लोहा और काले तिल का दान करना चाहिए। इससे शनि की कृपा प्राप्त होगी और अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातक पीले रंग के फल, मिठाई और चावल का दान करें। यह दान आपको मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।