शनि जयंती 2020
सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव
मेष राशि वाले उत्साहित रहेंगे। उनके लिए लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।
वृष और वृश्चिक राशि के जातकों को सावधानी से काम करना होगा।
मिथुन राशि के जातकों को अपनी वाणी में संयम रखने की आवश्यकता है।
कर्क राशि वाले जातकों की रुचि धर्म और अध्यात्म के विषयों में रहेगी।
सिंह राशि के जातकों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
कन्या राशि वालों का मन बेचैन रह सकता है।
तुला राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक राशि के जातकों को सावधानी से काम लेना होगा।
धनु राशि के लोगों को कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।
मकर राशि के जातकों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।