ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है , इस वर्ष यह 15 मई 2018 को है। ज्योतिष के अनुसार शनि कर्म और सेवा का कारक होता है यानि इसका सीधा संबंध आपकी नौकरी और व्यवसाय से होता है। इसी वजह से शनि की चाल का असर आपकी नौकरी व व्यवसाय में सफलता और उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।