सभी अटके मामले हल होंगे। वेतन में वृद्धि होने के योग है।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शनि और गुरु का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दोनों ग्रह के प्रभाव से करियर में तरक्की मे मार्ग प्राप्त होंगे। कोर्ट में यदि जमीन से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो शनि के प्रभाव से वह हल होगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति की भी प्राप्ति होगी। सभी अटके मामले हल होंगे। वेतन में वृद्धि होने के योग है।