rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनिदेव वृषभ राशि के जातकों पर मेहरबान रहने वाले हैं। इस राशि के जातक जिस कार्य के बारे में सोचेंगे उसमें इन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी। शनिदेव का 2025 तक कुंभ राशि में रहना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। शनि आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंडली का 10वां स्थान भाग्य का होता है ऐसे में भाग्य का साथ आपको मिलेगा। जो जातक नौकरीपेशा है उनको कई तरह के अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावनना है। साल 2025 तक आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। करियर और कारोबार के लिहाज से आने वाला समय बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा। व्यापार करने वालों को साल 2025 तक कई मौके हासिल होंगे जिसमें वे अपना मुनाफा कई गुना तक बढ़ाने में सफल होंगे।