फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को मीन में एंट्री लेंगे शनि, जानें किस पर लगेगी साढ़ेसाती और किसे मिलेगी मुक्ति

Thu, 27 Mar 2025 12:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Gochar 2025: साल 2025 ग्रह गोचर की दृष्टि से बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है। इसका कारण है शनि का राशि परिवर्तन। बता दें, 29 मार्च को न्याय के देवता शनि राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
29 मार्च को न्याय के देवता शनि राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं औ - फोटो : adobe
Shani Gochar 2025: साल 2025 ग्रह गोचर की दृष्टि से बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है। इसका कारण है शनि का राशि परिवर्तन। बता दें, 29 मार्च को न्याय के देवता शनि राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं और उसके बाद ही राशि में बदलाव करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में उन्हें मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि की चाल धीमी होने के कारण कर्मफलदाता का प्रभाव व्यक्ति पर लंबे समय तक बना रहता है। इस दौरान व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। लेकिन शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या झेलने वाले जातकों की मुश्किलें बढ़ी रहती है।

मान्यता है कि ढैय्या और साढ़ेसाती का प्रभाव होने पर व्यक्ति को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव, रिश्तों में दरार व कार्यक्षेत्र में समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। परंतु इस वर्ष शनि मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इससे कुछ जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति प्राप्त होगी। लेकिन कुछ लोगों पर इसका असर शुरु हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
29 मार्च 2025 को शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से मकर राशि वालों को शनि के प्रभाव से मुक्ति प्राप्त होगी। - फोटो : adobe
इन जातकों पर खत्म होगा साढ़ेसाती का प्रभाव
ज्योतिषियों के मुताबिक 29 मार्च 2025 को शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती समाप्त होगी। वहीं इस गोचर से कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर से ढैय्या का प्रभाव खत्म होगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
कुंभ राशि, मीन राशि और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
इन राशि वालों पर रहेगा साढ़ेसाती का प्रभाव
ज्योतिष गणना के अनुसार न्याय के देवता शनि के मीन राशि में प्रवेश करने पर मकर राशि वालों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती समाप्त होगी। इस दौरान कुंभ राशि, मीन राशि और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। आपको बता दें, मीन राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जबकि कुंभ राशि वालों पर अंतिम चरण होगा। वहीं मेष राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरू होगा।
विज्ञापन

4 of 4
29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू होगा। - फोटो : अमर उजाला
इन राशि वालों पर शुरू होगी शनि की ढैय्या
29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू होगा। आपको बता दें शनि की ढैय्या के प्रभाव से धन हानि, कार्यों में बाधाओं व मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं बढ़ सकती हैं।


 

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें