मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में हैं और ऐसे में शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले पद में जाना बहुत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके रूके हुए काम जल्द पूरे होंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में काफी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज के दिन बेहतर नौकरी की तलाश पूरी होगी। जो जातक विदेश जाकर कुछ नया करने का सोच रहे हैं उनको कुछ मौका मिल सकता है।