शनि साल 2025 में कुंभ राशि की अपनी यात्रा का विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
1 of 13
साल 2025 में शनि का मीन राशि में परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को किसी एक राशि में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने का अवसर मिलता है। शनिदेव को न्यायाधीश और दंडाधिकारी का दर्जा प्राप्त है। शनिदेव ऐसे जातकों को अच्छा फल देते हैं जो अपने जीवन में अच्छे कर्म करते हैं, वहीं जो बुरे कर्म करते हैं शनिदेव उन्हे दंड भी देते हैं। शनिदेव किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि महाराज इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और जिससे शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। शनिदेव काफी लंबे समय से कुंभ राशि में विराजमान है। आपको बता दें कि शनिदेव साल 2023 से कुंभ राशि में हैं और अब ये साल 2025 में कुंभ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जहां पर ये आने वाले सालों में करीब ढाई वर्षों तक इसी राशि में रहेंगे। शनिदेव को 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
शनि अगले साल यानी 2025 में मीन राशि में जब प्रवेश करेंगे, तब मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और मेष राशि पर साढ़ेसाती प्रारंभ हो जाएगी। शनि करीब ढाई वर्षों तक किसी एक राशि में रहने के बाद अगली राशि में प्रवेश करते हैं ,ऐसे में शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण, मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण रहेगा। वहीं वृश्चिक राशि वालों पर चल रही शनि की ढैय्या खत्म होगी और धनु राशि पर ढैय्या शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कर्क राशि वालों पर से कंटक शनि की दशा खत्म होकर सिंह राशि पर शुरू हो जाएगी। शनि के साल 2025 में मीन राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों पर सबसे ज्यादा असरदार होंगे, आइए इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
साल 2025 में शनि के गोचर करने से मेष राशि में शनि दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर आपकी कुंडली के 12वें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी। द्वादश भाव में शनि के होने पर आपकी कुंडली के दूसरे भाव, छठे भाव और नवें भाव में द्दष्टि पड़ेगी। इस तरह से आपकी लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। आप विदेश की यात्रा करने में कामयाब मिलेगी। खर्चे के भाव में शनि के होने से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव नवम और दशम भाव के स्वामी होकर कुंडली के एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। यह गोचर आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला होगा। शनि एकादश भाव में बैठकर आपके पंचम और अष्टम भाव होगी, जिस कारण से आपकी समस्याएं दूर होंगी। कुंडली के 11वें भाव में शनि का गोचर बहुत ही अनुकूल साबित होता है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में सफलता के योग हैं। धन की कमी दूर होगी और रुके हुए काम भी पूरे होंगे।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए कर्मकारक ग्रह शनि महाराज अष्टम और नवम भाव के स्वामी होकर आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी उपलब्धियां प्राप्ति होंगी। आपको ऊपर काम का दबाव कम रहेगा। आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरी में अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शनि देव आपके द्वादश भाव, चतुर्थ भाव और सप्तम भाव पर द्दष्टि से आपके खर्चों में कमी आएगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
साल 2025 में जब शनि का गोचर होगा तब कर्क राशि के जातकों के लिए शनिदेव सातवें और आठवें भाव के स्वामी होकर यह आपके नवम भाव में गोचर करेंगे। इस तरह से कर्क राशि वालों पर चल रही कंटक शनि की पनौती खत्म हो जाएगी। अब आपके कार्य में मिल रही असफलताएं धीरे-धीरे सफलताओं में बदलने लगेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी या फिर अचानक से धन प्राप्ति के कुछ संयोग बनेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। नवम भाव में शनि के विराजमान होने से यह आपकी कुंडली के एकादश, तृतीय और छठे भाव पर अपनी द्दष्टि रखेंगे, जिससे आपके विरोधी परास्त होंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि के योग इस दौरान बनेंगे। इच्छाओं की पूर्ति संभव है। व्यापार के सिलसिले में यात्राएं होंगी जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
शनि गोचर 2025 के लिए शनि सिंह राशि के लोगों के लिए छठे और सातवें भाव के स्वामी होंगे। फिर मौजूदा समय में यह आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे। इस तरह से सिंह राशि के जातकों के लिए कंटक शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। साल 2025 में आपके लिए शनि अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको इस दौरान कई तरह की छोटी-मोटी बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। आपको इन बीमारियों को हल्के में नहीं लेना होगा नहीं तो यह बीमारी कोई गंभीर रूप ले सकती है। अगर आपने कोई कर्ज लिया है तो उसे उतार पाने में सफल होंगे। कोर्ट-कचहरी में विवादों के निपटारे में आपको कुछ ज्यादा धन खर्च करने पड़ सकते हैं, लेकिन आपको इसमें सफलता भी मिलेगी। शनि अष्टम भाव में बैठकर आपकी कुंडली के दशम, द्वितीय और पंचम भाव को देखेंगे। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कुछ मामलों में सफलता तो कुछ में असफलता हाथ लग सकती है। धन संचय में कमी आने के संकेत हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन की बात करें तो कन्या राशि के जातकों के लिए शनिदेव पंचम और छठे भाव के स्वामी होकर शनि आपकी कुंडली के सप्तम भाव में बैठेंगे। कुंडली का सप्तम भाव जीवनसाथी और लंबी साझेदारियों का होता है। ऐसे में अगर आपका किसी के संग कोई साझेदारी में काम-धंधे चल रहे हैं आपको उसमें ध्यान ज्यादा देना होगा। कुंडली के सप्तम भाव में शनि के होने पर आपके लिए प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। इस दौरान अगर आपने किसी काम के लिए कोई बैंक से कर्ज या लोन आदि ले रखा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति में आपको कुछ परेशानियां और रिश्तों में तनाव हो सकता है। वहीं घर के अन्य सदस्यों से कुछ मामलों में मनमुटाव रह सकता है।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
साल 2025 में शनिदेव जब राशि परिवर्तन करेंगे तो तुला राशि के जातकों के लिए शनि योगकारक ग्रह होंगे, क्योंकि तब शनि चौथे और पंचम भाव के स्वामी होकर आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। शनि का छठा भाव में गोचर अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप अपने विरोधियों और शत्रुओं पर भारी होकर उन्हे परास्त करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में सुधार आएगा और दबदबा कायम होगा। शनि छठे भाव में बैठकर आपकी कुंडली के अष्टम, द्वादश और तीसरे भाव को देखेंगे, जिससे आपकी परेशानियों का अंत होगा। सेहत में सुधार और जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलताएं मिल सकती हैं। जुलाई से नवंबर के बीच में आपको कुछ अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
जब शनिदेव साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे तो यह आपके पंचम भाव में विराजमान होकर आपके सातवें, ग्यारहवें, और दूसरे भाव को देखेंगे। शनि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में आएंगे। शनि का गोचर आपके लिए प्रेम जीवन में मधुरता और प्रगाढ़ता लाएंगे। आपसी संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनका मनपसंद साथी संग विवाह के योग बन सकता है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। लेकिन जुलाई से नवंबर का समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। आपको इस दौरान सावधानी बरतनी होगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए संतान की सेहत और शिक्षा को लेकर कुछ चिंताएं मन में गहरी होंगी लेकिन संतान आपके लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। व्यापार में लगे हुए जातक अपनी आमदनी और मुनाफा में बढ़ोतरी के लिए कुछ नई योजनाएं ला सकते हैं।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
शनिदेव जब साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे तब यह धनु राशि के जातकों के लिए चौथे भाव में होंगे। धनु राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी बनते हैं। शनिदेव कुंडली के चौथे भाव में विराजमान होकर यह छठे, दशम और पहले भाव को देखेंगे। शनि के गोचर के कारण धनु राशि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में परिवार के सदस्यों के बीच में कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से दूरियां बन सकती हैं या फिर निवास स्थान में बदलाव आ सकता है। माताजी की सेहत की चिंता आपको सता सकती है। वाद-विवाद का निपटान होगा। काम काज के सिलसिले में कुछ तनाव रह सकता है लेकिन सफलता भी मिलेगी।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
शनि गोचर 2025 आपकी राशि से तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में होगा। ऐसे में आपके ऊपर चल रही शनि की साढ़ेसाती अब खत्म हो जाएगी। मकर राशि के जातकों के लिए शनि पहले और दूसरे भाव के स्वामी हैं। शनि तीसरे भाव में अच्छा फल देते हैं और यहां से शनिदेव पंचम, नवम और द्वादश भाव को देखेंगे। ऐसे में साल 2025 में छोटी-छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। आप इस दौरान विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। लोग संग मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपकी धर्म-कर्म में रुचि जागृति रहेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रह सकती है। व्यापार में आपको जोखिम उठाना होगा। जिसके लिए आप तैयार रहें।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि में शनि दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में यह वर्ष आपकी साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा। शनिदेव आपकी द्वादश भाव के स्वामी हैं और यहां शनि आपके चौथे, अष्टम और एकादश भाव पर द्दष्टि डालेंगे। धन के संचय में वृद्धि होगी। मेहनत करने के बाद ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जो लोग किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और धन प्राप्ति के कई मौके मिलेंगे।
मीन राशि
साल 2025 में शनिदेव आपकी राशि ही राशि में पूरे वर्ष रहने वाले हैं। शनि का गोचर मीन राशि वालों के लिए बहुत ही प्रभावशाली रहेगा। शनि महाराज यहां आपके एकादश और द्वादश भाव के स्वामी होकर आपकी राशि में होंगे। इसके अलावा शनि देव तीसरे, सातवें और दशम भाव पर अपनी पूर्ण द्दष्टि डालेंगे। इस तरह के वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। संबंधों में कटुता भी बनी रह सकती है। लेकिन व्यापार के नजरिए से यह गोचर बहुत ही शुभ परिणाम देगा व्यापार से आशातीत लाभ और कामयाबी प्राप्ति होगी। नए-नए लोगों से संबंध बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए शनि का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है।