आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
साल 2025 में शनि का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। शनि आपकी राशि से नवम और दशम के स्वामी होकर कुंडली के लाभ भाव यानी एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आपकी हर तरह की इच्छा पूरी होगी। लाभ के अच्छे अवसर विकसित होंगे जिससे पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। अचानक से लाभ के योग बनेंगे। अधूरे पड़े कार्यों में सफलताएं मिलेंगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर मौके मिलेंगे। इसके अलावा प्रमोशन के शानदार योग भी हैं। साल 2025 में आपके खाते में अच्छा खासा धन एकत्रित होगा। जीवन में धन, सुख-सुविधा और ऐशोआराम की कोई कमी नहीं होगी।