shanidev
शनि गोचर 2022: शनि और मंगल ग्रह की युति
शनि के 30 वर्षों के बाद कुंभ राशि में गोचर से 29 अप्रैल को मंगल और शनि ग्रह की अनोखी युति भी देखने को मिलेगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक शनि और मंगल की कुंभ राशि में युति सामान्य से अशुभ परिणाम देने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि और मंगल दोनों ही ग्रहों को पापी ग्रह माना गया और इनमें आपस में एक दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं। ऐसे में इसका प्रभाव सभी जातकों के साथ देश-दुनिया पर देखने को मिल सकता है। मंगल और शनि की कुंभ राशि में युति युद्ध, वाद-विवाद, आगजनी, संघर्ष और दुर्घटना आदि का कारण बनती है। ऐसे में शनि-मंगल की कुंभ राशि में युति अच्छे संकेत नहीं है।