गुरू के राशि परिवर्तन के बाद इस साल की एक और बड़ी ज्योतिषीय घटना है शनि का वृश्चिक राशि में वक्री से मार्गी होना यानी शनि का सीधी चाल में वापस चलना। शनि महाराज अब शनिवार 13 अगस्त की शाम 3 बजकर 57 मिनट पर अपनी चाल बदलेंगे और 2017 के जनवरी महीने में राशि परिवर्तन करके धनु में पहुंचेंगे। वृश्चिक राशि में शनि का मार्गी होना कई मामलों में बेहतर माना जा रहा है। आइये देखें कि शनि की चाल बदलने के आपके जीवन पर क्या असर हो रहा है।
विज्ञापन
मेष: कैरियर के मामले में अनुकूल परिणाम मिलेंगे
2 of 13
मेष राशि
मेष: आपके लिए शनि का मार्गी होना शुभ फलदायी है। कैरियर के मामले में जहां आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे वहीं आपको अपने अनुभव, ज्ञान और पूर्व में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। कहीं से अचनाक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, ध्यान रखें।
विज्ञापन
वृषभ: भाग्य को लाभ उठाएंगे
3 of 13
वृष राशि
गुरू के राशि परिवर्तन के बाद शनि का मार्गी होना भी आपके लिए अच्छा है। आप अपने भाग्य से जहां लाभ प्राप्त कर सकते हैं वहीं सगे-संबंधियों एवं जीवनसाथी से भी आपको सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का आप सामना करेंगे और कामयाबी के साथ आगे बढ़ेंगे।
मिथुन: पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा
4 of 13
मिथुन राशि
शनि का मार्गी होना आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा कहा जा सकता है। प्रतियोगिता और इंटरव्यू में आपको कामयाबी मिल सकती है। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा और आप विजयी होंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी शनि आपको शुभ फल दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा।
विज्ञापन
कर्क: नौकरी व्यवसाय में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा
5 of 13
कर्क राशि
शनि का न्याय है कि आपको अब अपने नौकरी व्यवसाय में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इनके अलावा आपका पारिवारिक और प्रेमी जीवन बेहतर होगा। नौकरी व्यवसाय में अपने काम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह: नौकरी व्यवसाय में आपकी स्थिति बीते दिनों से बेहतर रहेगी
6 of 13
सिंह राशि
शनि की बदली चाल से आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में आपकी स्थिति बीते दिनों से बेहतर रहेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में लगे हैं उन्हें अपने प्रयास में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में समरसता बढ़ेगी।
विज्ञापन
कन्या: अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं
7 of 13
कन्या राशि
गुरू आपकी राशि में आए हैं और शनि राशि से तीसरे घर में मार्गी हुए हैं। यह आपके लिए एक शुभ स्थिति है। आपका आत्मबल और साहस बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। आपकी प्रभावशाली बातों से लोग प्रभावित होंगे।
तुला: लाभ और सहयोग मिलेगा
8 of 13
तुला राशि
इन दिनों सगे-संबंधियों से जहां आपको लाभ और सहयोग मिलेगा वहीं आप थोड़ी बचत भी कर पाएंगे। पूर्व में किए गए निवेश का आपको लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक: अधूरे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
नौकरी व्यवसाय के अलावा पारिवारिक जीवन के मामले में भी शनि का यह गोचर लाभप्रद रहेगा। आपके कुछ अधूरे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र अपनी सूझ-बूझ और हिम्मत से आप सम्मान एवं उन्नति पा सकते हैं।
धनु: आर्थिक मामलों में स्थिति सुधरेगी।
10 of 13
धनु राशि
पारिवारिक जीवन के मामले में शनि का यह गोचर अनुकूल फलदायक रहेगा। आपके विवाद सुलझेंगे और पारिवारिक जीवन में समरसता बढ़ेगी। अपनी बुद्धि से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति सुधरेगी।
मकरः वित्तीय स्थिति सुधरेगी
11 of 13
मकर राशि
आर्थिक मामलों में शनि का यह गोचर आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा जिससे सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में भी स्थिति पहले से बेहतर होगी।
कुंभः मान-सम्मान एवं धन लाभ पा सकते हैं
12 of 13
कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव तो रहेगा लेकिन अपने काम से आप मान-सम्मान एवं धन लाभ भी पा सकते हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में जो लोग उलझे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं प्रेम दांपत्य जीवन को बेहतर बनाएगा।
मीन: कहीं से अचानक ही लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है
13 of 13
मीन राशि
पिता एवं वरिष्ठजनों से सहयोग एवं लाभ मिलेगा। जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी। कहीं से अचानक ही लाभ मिलने की संभावना बी हुई है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचना उचित रहेगा।