Shani Vakri 2026: ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। शनि अभी मीन राशि में वक्री हैं और 138 दिनों के बाद मार्गी हो जाएंगे। इससे कुछ राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Shani Vakri 2026: शनि बीते 27 जुलाई 2026 को वक्री हो चुके हैं और यह 11 दिसंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे फिर इसके बाद मार्गी होंगे। इस तरह से शनि करीब 138 दिनों तक उल्टी चाल से चलेंगे। ज्योतिष में शनिदेव को कर्म, न्याय, अनुशासन और मेहनत का कारक माना जाता है। शनि हमेशा अशुभ फल नहीं देते हैं बल्कि यह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। जब किसी जातक की कुंडली में शनि प्रतिकूल होते हैं तो वे जीवन में संघर्ष और परेशानियां देकर उनको उनको अनुशासित होने का पाठ पढ़ाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि की वक्री चाल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्यक्ति को उसके पिछले फैसलों, अधूरे कामों और जिम्मेदारियों को फिर से विचार करने का अवसर प्रदान करते हैं। शनि की वक्री होना कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय चुनौतियों से भरा हुआ हो सकता है और कुछ के लिए लंबे समय से अटके हुए कामों में गति को बढ़ाने का अवसर दे सकता है। आइए जानते हैं शनि की वक्री चाल से किन राशियों के लिए नए तरह के अवसर मिल सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल आने वाले दिनों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आपको कुछ पुराने संपर्कों का लाभ और नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को शनि की उल्टी चाल आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। मान-सम्मान में इजाफा और अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आय में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि का वक्री चलना करियर में नए तरह का मुकाम दिला सकता है। इस दौरान लंबे समय से रुका हुआ काम जल्द पूरा होगा। नौकरी में आपको नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है और प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शनि की वक्री चाल आपको परिवार और मान-सम्मान कुछ बड़ा हासिल करवा सकता है। लेकिन आपको इस दौरान धैर्य के साथ काम करने की जरूरत होगी।
4 of 5
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि की उल्टी चाल आपके लिए अनुशासन और मेहनत करवा सकता है। नई योजनाओं में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरी में आपकी आर्थिक स्थिति में नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग किसी तरह की नौकरी के लिए प्रतियोगिता में तैयारी आदि कर रहे हैं उनको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि
शनि की वक्री चाल का सकारात्मक प्रभाव मकर राशि वालों पर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती है। कुछ पुराने काम पूरे हो सकते हैं जिससे आपको लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी कार्यशैली में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आपको कुछ पुरानी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।