Saturn Moon Ketu Ka Rashiyon Par Prabhav: आज 28 जून को ग्रहों की चाल कुछ ऐसी स्थिति बना रही है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद सावधानी बरतने की चेतावनी दे रही है। चंद्रमा का सिंह राशि में प्रवेश हो रहा है, जहां पहले से ही केतु विराजमान हैं। इन दोनों के मिलन से एक ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है, जो मानसिक अस्थिरता, भ्रम और भावनात्मक उलझनों का कारण बन सकता है। वहीं इसी राशि में मंगल की उपस्थिति इस अशुभ योग को और अधिक तीव्र बना रही है, जिससे क्रोध, वाद-विवाद और जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से हानि के योग बन सकते हैं।
इसके साथ ही, मीन राशि में स्थित शनि का सिंह राशि के चंद्र-केतु से षडाष्टक योग बनाना स्थिति को और जटिल बना रहा है। ऊपर से शनि का पुष्य योग में होना कार्मिक ऊर्जा को और गहरा प्रभाव देता है, जिससे कई लोगों को अपने पुराने कार्यों का फल आज देखने को मिल सकता हैM अच्छा हो या बुरा, ये उनकी अपनी गति पर निर्भर करेगा। इन ग्रहों की युति और टकराहट कुछ विशेष राशियों के लिए बड़ा नुकसान, रिश्तों में तनाव और वित्तीय उलझनों का कारण बन सकती है। ऐसे में आज का दिन धैर्य, सतर्कता और सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह देता है।