फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Budh Auspisious Yog: बुध-शनि के संयोग से बनेगा शक्तिशाली योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 24 Jan 2026 01:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

28 जनवरी 2026 को बुध और शनि दोनों ही एक दूसरे से 45 अंश पर होंगे जिससे अर्धकेंद्र योग बनेगा। इस योग के बनने पर कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। 
 
विज्ञापन
1 of 4
बुध शनि से बना अर्धकेंद्र योग - फोटो : adobe
Shani Budh Auspisious Yog: ज्योतिष में शनि को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला और शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। शनिदेव जातकों को कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल माना जाता है। शनिदेव एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह के उनको राशिचक्र का पूरा चक्कर लगाने में लगभग 30 साल का समय लगता है। शनिदेव अभी गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में हैं, ऐसे में समय के अनुसार शनि की दूसरे ग्रहों के साथ युति संबंब बनाते हैं। ऐसे में शनि और बुध ग्रह का संयोग बनने वाला होगा, जिस कारण से अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 28 जनवरी को शाम 5 बजकर 05 मिनट पर शनि-बुध एक दूसरे के 45 अंश पर होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इस योग से किन-किन राशि वालों को मिलेगा फायदा। 
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
  • बुध का शनि के साथ मिलकर अर्धकेंद्र योग बनाना बहुत ही लाभकारी साबित होगा।
  • आपकी राशि में गोचर कुंडली के नवम और शनि से तीसरे भाव में होगा। 
  • इससे आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। लंबे समय तक रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। 
  • आपकी धन-संपदा में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 
  • आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस में लाभ के शुभ अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के लिए शनि-बुध का अर्धकेंद्र योग काफी लाभकारी साबित होगा।
  • किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा और आपकी राशि के आठवें भाव में बुध और शनि छठे भाव में होंगे। 
  • आप अपने कार्यकुशला के दम पर शत्रुओं को हराने में सफल होंगे। 
  • इस दौरान धन के लेन-देन के मामलों में आपको काफी सतर्कता बरतनी होगी। 
  • आपको अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए अर्धकेंद्र योग बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। 
  • करियर-कारोबार में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी।
  • आय के नए-नए स्तोत्रों से आपको धन लाभ होगा। 
  • जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 
  • आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और खूब धन कमाने का अवसर आपको मिल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें