फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Ast: 13 मार्च से इन तीन राशियों को रहना होगा सावधान, शनि के अस्त होने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mon, 09 Mar 2026 04:07 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शनि अस्त 13 मार्च 2026 - फोटो : Amar Ujala
Shani Asta Effects: न्याय के देवता शनि 13 मार्च 2026 को मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद  22 अप्रैल 2026 तक शनि अस्त अवस्था में ही रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार शनि के अस्त होने से कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। खासकर शनि की अपनी राशियों और तुला राशि के जातकों को इस दौरान जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ सरल उपाय अपनाकर शनि के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं और इसके लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

Shani Asta 2026: शनि अस्त से इन राशि वालों को होगा मुनाफा, 40 दिनों तक मिलेंगे अच्छे रिजल्ट
विज्ञापन

2 of 5
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि तुला राशि में उच्च के माने जाते हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर सामान्य तौर पर शनि का सकारात्मक प्रभाव रहता है। लेकिन जब शनि अस्त होते हैं तो इसका असर उल्टा भी पड़ सकता है। 13 मार्च के बाद आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अचानक आपको खर्च बढ़ सकते हैं और जमा किया हुआ धन भी खर्च हो सकता है। लेन-देन करते समय विशेष सतर्कता बरतनी होगी। सामाजिक जीवन में भी बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। 

उपाय- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, इसलिए शनि का अस्त होना इस राशि के लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उससे जुड़ी परेशानियां बढ़ने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी है, खासकर उधार लेने या देने से बचना चाहिए। सामाजिक जीवन में महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार रखें, अन्यथा प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। जो लोग नौकरी या रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। 

उपाय- नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

4 of 5
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि ही हैं, इसलिए शनि के अस्त होने का असर इस राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। आपको करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है। कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें। इस समय आपका स्वभाव थोड़ा कठोर हो सकता है, जिससे सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : adobe stock
आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से नुकसान होने की संभावना है और धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। साथ ही प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। 

उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें