फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशियों को सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से मिलेगा अपार धन और भाग्य का साथ, जानें क्या आपकी राशि है ?

Tue, 08 Sep 2026 04:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्य और शनि के संयोग से इस समय षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है जिससे कुछ राशि वालों के लिए धन लाभ के बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
षडाष्टक योग - फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय-समय पर ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए कई तरह के योगों का निर्माण करते हैं। वर्तमान में सूर्य सिंह राशि में हैं और शनि मीन राशि में, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, षडाष्टक योग तब बनता है जब ग्रह एक दूसरे से 6 और 8 के संबंध में होता है। षड का मतलब 6 और अष्टक यानी आठ। इस तरह से सूर्य और शनि के संयोग से षडाष्टक कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं षडाष्टक योग से किन राशियों के लिए लाभ मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। और इनका सूर्य और शनि दोनों के साथ विशेष संबंध रखता है। इस योग के दौरान मेष राशि के जातकों के को शनि और सूर्य संग बेहतर संतुलना बनाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा और लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य-शनि का संबंध बहुत ही चुनौतियों से भरपूर रहेगा। आपको इस दौरान अनुशासन में काम करना होगा। किसी भी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। नए तरह के नियमों का पालन करने से उच्च अधिकारियों संग बेहतर सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्दि हो सकती है। 

4 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
शनि देव तुला राशि में उच्च के होते हैं ऐसे में इस योग के निर्माण के चलते आपके व्यापार में चौतरफा विकास हो सकता है। आपकी बौद्धिक क्षमता में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग कानून, न्याय और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक क्षमता अच्छी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए षडाष्टक योग आपको अपने काम में अच्छी सफलता दिला सकता है। यह समय आने वाले समय में आपको मेहनत का अच्छा फल दिलाने में अच्छा साबित हो सकता है। लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में जो लोग हैं उनको इसमें सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। 

सूर्य-केतु युति 2026: 17 सितंबर तक इन राशि वालों का समय रहेगा गोल्डन, करियर-धन में मिलेगा बड़ा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें