फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shadashtak Yog 2024: शनि-मंगल बनाएंगे षडाष्टक योग, जानें मेष और कुंभ राशि वालों पर इसका प्रभाव

Mon, 25 Nov 2024 03:19 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shadashtak Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह माने जाते हैं, जिनमें सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि और राहु-केतु का नाम शामिल है। यह सभी अपने-अपने प्रभाव के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Shadashtak Yog 2024 - फोटो : amar ujala
Shadashtak Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह माने जाते हैं, जिनमें सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि और राहु-केतु का नाम शामिल है। यह सभी अपने-अपने प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। ज्योतिष में जहां सूर्य को राजा और चंद्रमा को रानी का स्थान प्राप्त है, वहीं मंगल को ग्रहों का सेनापति कहते हैं। कुंडली में इनकी स्थिति मजबूत होने पर जातक कोहर क्षेत्र में सफलता हासिल होती हैं।

वहीं शनि देव को न्यायकर्ता माना जाता है। वह साधक को कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। बात शनि की स्थिति की करें तो वह कुंभ राशि में विराजमान है। पंचांग के अनुसार मंगल 7 दिसंबर 2024 को कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। वह 21 जनवरी 2025 तक भी इसी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में मंगल और शनि एक-दूसरे से छठे और 8 वें भाव में रहेंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण होगा। यह योग कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Shadashtak Yog 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए षडाष्टक योग बेहद लाभकारी है। इस योग के चलते आपको नौकरी, करियर और व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। इस समय आपके जीवन में चल रही समस्याओं का भी समापन होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार षडाष्टक योग से परीक्षा में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
Shadashtak Yog 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय बेहद कल्याणकारी है। आपको हर क्षेत्र में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन लाभ के योग बन रहे है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा।

4 of 5
Shadashtak Yog 2024 - फोटो : अमर उजाला
मंगल बीज मंत्र - ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।
विधि - इस मंत्र को मंगलवार के दिन प्रातः स्नान ध्यान के बाद 108 बार जपें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shadashtak Yog 2024 - फोटो : अमर उजाला
शनि बीज मंत्र - ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
विधि - शनिवार के दिन संध्याकाल में मंत्र को 108 बार जपें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें