Sawan Somwar 2026: सावन का महीना सिर्फ बारिश की फुहारों का नहीं, बल्कि मन की इच्छाओं को शिव कृपा से पूरा करने का भी समय माना जाता है। हरियाली से सजे इस पावन मास में भक्त शिव और पार्वती की आराधना करके अपने जीवन में सुख, प्रेम और वैवाहिक समृद्धि की कामना करते हैं। खासतौर पर जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हों या मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा हो, उनके लिए सावन में किए गए कुछ उपाय बेहद फलदायी माने गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मन चाहा वर पाने के लिए लड़कियों को कौन से उपाय करने चाहिए।
मनचाहा पति पाने के लिए खास उपाय
इस पवित्र महीने में घर या मंदिर परिसर में बेलपत्र का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बिल्व वृक्ष स्वयं भगवान शिव का स्वरूप होता है। प्रतिदिन सुबह और शाम इसकी श्रद्धापूर्वक पूजा करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली अड़चनें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं और शुभ संयोग बनने लगते हैं।