Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। भगवान शिव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है और ऐसी मान्यता है कि सावन में शिव जी की आराधना करने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामना को पूरा करते हैं। इस वर्ष सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। जिसमें चार सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। सावन के महीने में शिवालयों पर भारी भीड़ होती है जहां पर शिवभक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं। सावन का पूरा महीना शिवभक्ति में रहता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव को कुछ राशियां बहुत ही प्रिय होती है, जिस कारण से इन पर हमेशा भोलेनाथ की कृपा रहती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां हैं जिनके ऊपर महादेव की विशेष कृपा रहती है।