फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन अमावस्या पर राशि अनुसार करें दान, दूर होंगी परेशानियां और बढ़ेगा सुख

Mon, 10 Aug 2026 12:39 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

धार्मिक मान्यताओं में अमावस्या को पितरों के स्मरण और दान-पुण्य के लिए महत्वपूर्ण तिथि माना गया है। सावन अमावस्या पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति को उपयोगी वस्तुएं दान करने की परंपरा है।
विज्ञापन
1 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : amar ujala

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य करने की परंपरा है। सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंदों को दान करने और पितरों का स्मरण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस साल हरियाली अमावस्या 12 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। मान्यता के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुरूप वस्तुओं का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त हो सकती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं किस राशि के जातकों को हरियाली अमावस्या पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

 

विज्ञापन

2 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि: मेष राशि के जातक लाल कपड़े, मसूर की दाल या तांबे के बर्तन का दान कर सकते हैं। इन्हें दान करना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

3 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि: इस राशि के लोगों के लिए दूध, चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करना अच्छा माना जाता है।

4 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले हरी मूंग की दाल, हरे कपड़े या हरी सब्जियों का दान कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक दूध, चावल, चांदी या सफेद रंग की मिठाई का दान करें। धार्मिक मान्यता में इन वस्तुओं को शुभ माना गया है।

विज्ञापन

6 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए गेहूं, गुड़, तांबे की वस्तु या लाल रंग के फल का दान करना लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन

7 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि: कन्या राशि वाले हरे पौधे, मूंग की दाल या जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री दान कर सकते हैं।

8 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि: तुला राशि के जातक सफेद कपड़े, चावल, चीनी या इत्र का दान कर सकते हैं। इन वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है।

9 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए मसूर की दाल, गुड़ और लाल वस्त्र का दान करना शुभ माना गया है।

10 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि: धनु राशि के जातक पीले अनाज, हल्दी या पीले वस्त्र का दान कर सकते हैं। जरूरतमंदों को किताबें देना भी शुभ माना जाता है।

11 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए काले तिल और सरसों के तेल का दान करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा जरूरतमंदों को जूते-चप्पल या कंबल भी दान किए जा सकते हैं।

12 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक काले तिल, काले वस्त्र, छाता या लोहे से बनी उपयोगी वस्तु का दान कर सकते हैं।

विज्ञापन

13 of 13
सावन अमावस्या दान - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए चने की दाल, पीली मिठाई या बेसन के लड्डू का दान शुभ माना जाता है। धार्मिक पुस्तकों का दान भी किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें