फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025 Rashifal: सावन में बन रहा है शुभ योग,इन 5 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ, बनेंगे बिगड़े काम

Sat, 05 Jul 2025 01:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Mein Shubh Yog: इस साल सावन का महीना खास रहने वाला है क्योंकि इस बार इसमें तीन बेहद शुभ योगों का संयोग बन रहा है। सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त को होगा, यानी पूरे महीने भक्तों को शुभ संयोगों का फल मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 7
इस वर्ष सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है, जो 9 अगस्त तक रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
Lucky Zodiac Sign in Sawan: हिंदू धर्म में सावन माह को अत्यंत पवित्र और भगवान शिव को समर्पित माना गया है। इस वर्ष सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है, जो 9 अगस्त तक रहेगी। खास बात यह है कि सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है, और शिव भक्तों के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है।

ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस बार का सावन बेहद विशेष है, क्योंकि इस पूरे माह में सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह अपनी राशियां बदलने वाले हैं। इसके साथ ही बुध और शनि वक्री अवस्था में रहेंगे, जिससे कई प्रभावशाली योगों का निर्माण होगा। इन ज्योतिषीय बदलावों के कारण सावन का यह महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से तो खास होगा ही, साथ ही कुछ राशियों के लिए यह शुभ अवसरों का संकेत भी लेकर आएगा।
विज्ञापन

2 of 7
सावन में बन रहे ये तीन खास योग - फोटो : freepik
सावन में बन रहे ये तीन खास योग
शिव योग

यह योग बहुत ही शुभ और दुर्लभ माना जाता है। जब नवम भाव का स्वामी दशम भाव में और दशम भाव का स्वामी पंचम भाव में होता है, तब यह योग बनता है। शिव योग भाग्यशाली लोगों के जीवन में विशेष उन्नति और सफलता का संकेत देता है।

प्रीति योग
यह योग प्रेम, स्नेह और संबंधों की मधुरता को बढ़ाने वाला माना गया है। सूर्य और चंद्र की विशेष स्थिति में बनने वाला यह योग रिश्तों में सामंजस्य और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

आयुष्मान योग
यह योग चंद्र और सूर्य की विशेष स्थिति से बनता है और दीर्घायु, स्वास्थ्य व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आयुष्मान योग व्यक्ति के जीवन को स्थिरता और सफलता से भर सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
आर्थिक क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सावन 2025 वृषभ राशि वालों के लिए विशेष सौगात लेकर आ रहा है। इस पावन महीने में भोलेनाथ की कृपा से वे सभी काम जो बार-बार अटक रहे थे, अब तेजी से पूरे होंगे। आर्थिक क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को नई डील्स और बड़े मुनाफे का फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि का तोहफा मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और पुराने तनाव खत्म होंगे।

4 of 7
यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए सावन का यह महीना नई शुरुआत और आर्थिक मजबूती का प्रतीक साबित हो सकता है। इस दौरान आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। भाग्य आपके पक्ष में काम करेगा, जिससे व्यापार हो या नौकरी, हर क्षेत्र में सफलता के अवसर बढ़ेंगे। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम है। पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी और मानसिक संतुलन बेहतर होगा।
विज्ञापन

5 of 7
वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में स्थायित्व आएगा। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि पर इस सावन में विशेष शुभ ग्रहों की दृष्टि रहेगी, जिससे आपके जीवन में स्थिरता और समृद्धि आएगी। इस समय आप कोई नया व्यवसाय, प्रोजेक्ट या शिक्षा से जुड़ा कदम उठाने की योजना बना सकते हैं। विदेश यात्रा या स्कॉलरशिप के इच्छुक जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में स्थायित्व आएगा।
विज्ञापन

6 of 7
धन की स्थिति मज़बूत होगी और खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए सावन 2025 करियर में उन्नति और आर्थिक प्रगति लेकर आएगा। आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आप पदोन्नति या नई जिम्मेदारियों की ओर अग्रसर होंगे। धन की स्थिति मज़बूत होगी और खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही थी, तो उसमें सुधार के संकेत मिल सकते हैं। पुराने रिश्तों में भी नयापन आएगा और पारिवारिक वातावरण सुकून देने वाला रहेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस सावन में की गई पूजा-पाठ और सेवा आपके भाग्य को और अधिक मजबूत बनाएंगे। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए सावन का यह महीना अवसरों से भरा होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे और जो लोग स्वतंत्र पेशे या तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और करियर से जुड़ी नई दिशा मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और आप आध्यात्मिक रूप से अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे। इस सावन में की गई पूजा-पाठ और सेवा आपके भाग्य को और अधिक मजबूत बनाएंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें