shani transit 2020
कुंभ लग्न अथवा इस राशि में पैदा होने वाले जातकों के लिए बारहवें भाव में शनि देव को लौह पाद की संज्ञा दी गई है परिणाम स्वरूप अत्यधिक खर्च और आर्थिक तंगी से बचना पड़ेगा। व्यय भाव से मोक्ष, भाग-दौड़, अच्छे बुरे कार्यों में व्यय, हानि, विदेश यात्रा, बाया नेत्र आदि का विचार किया जाता है। मकर राशि का शनि आपके इन्हीं भागों को अत्यधिक प्रभावित करेंगे यहां से इनकी तृतीय दृष्टि आपके धन भाव पर पड़ रही है अतः आर्थिक पक्ष मजबूत होगा किंतु परिवार में विघटन का भी योग बन रहा है इसलिए एकता बनाए रखने में कोर कसर न छोड़ें।