फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 जनवरी को शनि का राशि परिवर्तन: मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का कितना असर

Mon, 13 Jan 2020 06:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का असर
सभी नौ ग्रहों में शनि को न्यायाधीश कहा गया है। शनि अच्छे कर्मो का शुभ फल प्रदान करते हैं वहीं बुरे कर्म करने पर दण्ड देते हैं। कुंडली में शनि की शुभ स्थिति होने पर जातक को धन और यश दोनों की प्राप्ति होती है। लेकिन कुंडली में अशुभ शनि रहने पर तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।24 जनवरी को साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शनि ढाई साल के बाद धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों से साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म हो जाती है तो कुछ पर शुरू हो जाती है। 24 जनवरी को होने वाले शनि के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों पर क्या असर पड़ेगा आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मीन राशि
साल 2020 में मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती
24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि को छोड़कर मकर में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मकर राशि में गोचर होने से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का कोई भी  प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
rashifal 2020
कार्यक्षेत्र में शनि गोचर का असर
मीन राशि में शनि 24 जनवरी 2020 को ग्यारहवें भाग में गोचर होगा। इससे व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए शुभ चीजें घटित होंगी। कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने से कई अवसर मिलेंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

4 of 5
rashifal 2020
शनि गोचर का परिवार पर असर 
 शनि गोचर से मीन राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। परिवार में मौज मस्ती और उंमग का माहौल पूरे साल अच्छा रहने वाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशिफल 2020
शनि गोचर और आपकी सेहत
 24 जनवरी को होने वाले शनि राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहेगा। लेकिन आप अपने आलस्य को दूर रखें। इस साल माता-पिता का सहयोग पूर्ण रुप से बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें