फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल 2020 में इस राशि को मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा, जीवन की हर बाधा से मिलेगी मुक्ति

Fri, 27 Dec 2019 07:10 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
rashifal - फोटो : rohit jha
24 जनवरी 2020 को शनि का ढाई साल बाद राशि परिवर्तन होगा। इस दिन शनि धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। शनि गोचर 2020 के प्रभाव से जहां एक राशि की साढ़ेसाती खत्म होगी तो दूसरी राशि की शुरु होगी। जिस राशि की साढ़ेसाती समाप्त होगी उनके लिए यह किसी ख़ुशखबरी से कम नहीं है। क्योंकि यह राशि पिछले साढ़े सात सालों से शनि का प्रकोप झेल रही थी। आइए जानते हैं कौनसी है ये राशि....

विज्ञापन

2 of 4
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि के ऊपर से 24 जनवरी को शनि साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। वृश्चिक राशि के जातक पिछले सात सालों से शनि की साढ़े साती के प्रभाव में थे। इस अवधि में उन्होंने शनि के प्रभाव से कई परेशानियों का सामना किया। इस बीच उन्हें कुछ अच्छे परिणाम भी मिले लेकिन ज्यादातर समय में उन्हें शनि साढ़ेसाती के प्रभाव से बाधाओं का सामना करना पड़ा। शनि की साढ़ेसाती हटना उनके लिए नए साल का सबसे बड़ा तोहफा होगा।
विज्ञापन

3 of 4
career
कार्य में नहीं आएंगी बाधाएं
24 जनवरी से वृश्चिक राशि के जातक कुछ अच्छा महसूस करेंगे। अगर इस साल आप व्यापार हेतु कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो यह समय कार्य के लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति भी सामान्य बनी रहेगी और कार्य में कोई रुकावट नहीं आएगी। किसी मित्र की सहायता से आपके रुके काम सुचारु रुप से बनने लगेंगे लेकिन उसी मित्र के साथ किसी नये काम की शुरुआत न करें। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
मामला रहेगा अंडर कंट्रोल
साल के मध्य में माता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। लेकिन मामला अंडर कंट्रोल ही रहेगा। अगर आप किसी कारण से अपनी शिक्षा को छोड़ चुके हैं पढ़ने का मन बना रहे हैं तो इसमें कामयाबी मिलने की संभावना। बस अपने आलस को त्यागना होगा और जमकर मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें