फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturn Rahu Conjunction: राहु-शनि की युति से इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

Wed, 19 Feb 2025 05:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिदेव 29 मार्च को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इस तरह से राहु-शनि की युति मीन राशि में होगी, जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त धनलाभ के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
shani rahu yuti 2025 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह राशि परिवर्तन करने के दौरान ये मित्र और शत्रु ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं। ऐसी ही युति जल्द बनने वाली है और इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिल सकता है। वैदिक ज्योतिष में राहु और शनि दोनों ही ग्रहों का विशेष महत्व होता है। राहु का राशि परिवर्तन करीब 18 माह के बाद होता है जबकि शनि का गोचर एक राशि से दूसरी राशि में ढाई वर्षों के बाद होता है। राहु और शनि की युति मीन राशि में बनने वाली है। आपको बता दें कि राहु इस समय मीन राशि में हैं और शनिदेव 29 मार्च को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इस तरह से राहु-शनि की युति मीन राशि में होगी, जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त धनलाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 

Shani Asta 2025: होली से पहले शनि होंगे अस्त, मेष समेत इन दो राशि वालों को मिल सकता है विशेष लाभ

विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु-शनि की युति के प्रभाव से बहुत सारे काम बनेंगे। करियर-कारोबार के लिहाज से आने वाला समय शुभ और भाग्यशाली साबित होगा। इन दोनों ही ग्रहों की युति आपकी राशि से कर्म के स्थान पर बनेगी। ऐसे में आपके करियर और कारोबार में अच्छा मुकाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। 

Mangal Gochar 2025: पुष्य नक्षत्र में मंगल करेंगे गोचर, इन राशियों के दूर होंगे दुख
 
विज्ञापन

3 of 4
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि-राहु की युति का संयोग अच्छा फल देने वाला होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। राहु-शनि की युति आपकी राशि से चौथे भाव में बनने जा रहा है। कुंडली का चौथा भाव आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्दि करवाएगा। इस दौरान आप किसी वाहन या फिर जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी में नया अवसर और प्रमोशन मिल सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि-राहु की युति मीन राशि में बनने के कारण इसका प्रभाव अच्छा और शुभ कहा जाता है। राहु-शनि की युति आपके धन भाव यानी द्वितीय भाव में बनेगा। ऐसे में आपको अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी और बुद्धिमत्ता के बल पर लोगों से काम निकलवाने में कामयाब होंगे। आपके अपने व्यक्तित्व के कारण अच्छा खासा धन एकत्रित करने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल योग हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें