फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishti Yog: शनि-बुध की युति बनाएगी दृष्टि योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Sun, 29 Mar 2026 12:08 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Budh Yuti: शनि-बुद्ध महा दृष्टि योग 20 अप्रैल 2026 को बनेगा। यह योग 4 राशियों के लिए आर्थिक लाभ, सफलता और करियर में जबरदस्त उछाल लेकर आएगा।
विज्ञापन
1 of 5
Shani Budh Yuti - फोटो : adobe
Drishti Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी-कभी ग्रहों की चाल से ऐसे दुर्लभ संयोग बनते हैं जो व्यक्ति की किस्मत बदलते हैं। ऐसा ही एक शक्तिशाली योग 20 अप्रैल को बनने जा रहा है। बुद्धि के स्वामी बुध और न्याय के प्रतीक शनि 0 डिग्री पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे जिससे एक अद्वितीय दृष्टि योग का निर्माण होगा। यह दुर्लभ संयोग जो सोमवार शाम लगभग 4:50 बजे होगा। इस दृष्टि योग के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए अपार आर्थिक लाभ,करियर में उन्नति और सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं कौन सी राशियां हैं जिन्हें शनि-बुध की युति से धनलाभ  मिलने की संभावना है। 
Ketu Gochar 2026: केतु गोचर से इन 3 राशि वालों को करियर में आएंगी दिक्कतें, दिसंबर तक बढ़ेगी टेंशन
Kamada Ekadashi Daan: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा के लिए, कामदा एकादशी पर राशि अनुसार करें दान
Strong Mars: कुंडली में मजबूत मंगल जीवन में दिलाता है अपार सफलता, जानें आपकी कुंडली में कैसा है ये ग्रह?
विज्ञापन

2 of 5
आपने जो कड़ी मेहनत और लगन दिखाई है अब उसका फल मिलने का समय आ गया है। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
यह शनि-बुध दृष्टि योग वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ है। हाल के दिनों में आपने जो कड़ी मेहनत और लगन दिखाई है अब उसका फल मिलने का समय आ गया है। जो लोग नौकरी करते हैं उनके प्रमोशन या वेतन वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आप पर जाएगा और आपके काम की सराहना होगी। व्यापारियों को नए कॉन्ट्रैक्ट और फायदेमंद सौदे मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। नया व्यवसाय शुरू करने या निवेश करने का यह सही समय है। यदि आप सही योजना के साथ आगे बढ़ते हैं तो दीर्घकालिक सफलता आपकी होगी।

 

विज्ञापन

3 of 5
आप आर्थिक फैसले बहुत समझदारी से लेंगे। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
यह योग मिथुन राशि वालों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है क्योंकि बुध आपके स्वामी हैं। इस समय आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता और भी अधिक पैनी होगी। आप आर्थिक फैसले बहुत समझदारी से लेंगे। इससे आपके मुनाफे में वृद्धि होगी। यह निवेश करने का एक अच्छा समय है। विशेष रूप से जमीन,घर या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपका बैंक बैलेंस धीरे-धीरे बढ़ रहा है जिससे आपको आर्थिक सुरक्षा का अनुभव होगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन की संभावना है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा।

4 of 5
नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
यह दृष्टि योग तुला राशि वालों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। लंबे समय से जिन बाधाओं का सामना आप कर रहे थे, अब वे दूर हो जाएंगी। रुके हुए काम, प्रोजेक्ट्स या योजनाएं अब तेजी से पूरे होने लगेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग पहले से ही कार्यरत हैं, उन्हें बेहतर पद और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। व्यापार के क्षेत्र में आपको बड़ी साझेदारियां या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं, जिससे आपकी प्रगति की गति तेज होगी। बड़ों, गुरुओं या मार्गदर्शकों का मार्गदर्शन आपको सही दिशा दिखाएगा। इससे मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे और नए रास्ते खुलेंगे। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
यह योग कुंभ राशि वालों के लिए अधिकतर शुभ परिणाम लेकर आएगा क्योंकि शनि आपके स्वामी हैं। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप किसी भी चुनौती का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं धीरे-धीरे ठीक होंगी और आपके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे और नए रास्ते खुलेंगे। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है। आपकी कड़ी मेहनत अब रंग लाएगी। शनि और बुध के आशीर्वाद से आपके जीवन में स्थिरता और समृद्धि आएगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें