मेष राशि
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
साल 2026 में मेष राशि वालों के लिए शनि मीन राशि में द्वादश भाव में स्थित रहेंगे, जिससे खर्च, एकांत और आत्मचिंतन बढ़ेगा और भीतर से परिपक्वता आएगी। शनि की तीसरी दृष्टि द्वितीय भाव पर पड़ने से धन संचय में बाधा, पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि और वाणी में संयम की आवश्यकता रहेगी। सप्तम दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से रोग, ऋण और विरोधियों को लेकर सावधानी जरूरी होगी, जबकि दशम दृष्टि नवम भाव पर पड़ने से भाग्य से सही पर परिश्रम के बाद साथ देगा। करियर में वर्ष की शुरुआत धीमी रहेगी, पदोन्नति में विलंब और कार्यस्थल पर दबाव संभव है। जुलाई से दिसंबर वक्री अवस्था में पुराने प्रोजेक्ट, अनुबंध और रिश्तों की समीक्षा होगी, पर दिसंबर के बाद स्थितियां सुधरेंगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में संवाद की कमी से गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य आवश्यक होगा। स्वास्थ्य में पेट, नींद और तनाव से जुड़ी दिक्कतें रह सकती हैं, अतः दिनचर्या सुधार, योग और ध्यान अपनाएँ। विदेश यात्रा, सेवा और अध्यात्म के योग लाभ देंगे और मानसिक शांति बढ़ाएँगे।