7 मार्च को शनि और मंगल ग्रह एक राशि में आ जाएंगे। यह महायोग 2 मई 2018 तक रहेगा यानि शनि और मंगल दो महीनों तक एक ही राशि में रहेंगे। शनि ग्रह को पापी ग्रह कहा जाता है तो वहीं मंगल आग का कारक माना जाता है। शनि पहले से ही धनु राशि में गोचर हैं और 7 मार्च की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर मंगल भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल और शनि के युति से आने वाले समय में सभी राशियों पर इसका क्या असर देखने को मिलेगा आइए जानते हैं।