Weekly Horoscope (15 Jun -21 Jun 2026): जून का तीसरा सप्ताह कई लोगों के लिए तरक्की और लाभ के नए अवसरों से भरा रहेगा। इस सप्ताह रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे, लेकिन कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
Weekly Horoscope (15 Jun -21 Jun 2026): जून का तीसरा सप्ताह कई राशियों के लिए नई संभावनाओं और बदलावों की दस्तक लेकर आ रहा है। इस दौरान कुछ लोगों के करियर में सकारात्मक मोड़ देखने को मिल सकते हैं, वहीं आर्थिक मामलों में भी लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े फैसले उम्मीद के मुताबिक परिणाम दे सकते हैं। हालांकि, हर किसी के लिए समय एक जैसा नहीं रहेगा, कुछ जातकों को जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचना होगा। समझदारी और धैर्य से लिया गया हर कदम इस सप्ताह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं यह सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। बीते कुछ समय से आप जिन समस्याओं से जूझ रहे थे, इस सप्ताह उनका समाधान निकलता हुआ नजर आएगा। सोचे हुए कार्यों के समय पर पूरा होने से आपके पराक्रम एवं उत्साह में बढ़ोतरी होगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों और शुभचिंतकों से भरपूर सुख और सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में भूमि, भवन या फिर कहें पैतृक संपत्ति आदि से जुड़ी चिंता सता सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत तक आप अपनी समझ-बूझ और भाग्य के बल पर इन्हें सुलझाने में सफल हो सकते हैं।
इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धर्म-कर्म में रमेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने के योग बनेंगे। इस दौरान अचानक से तीर्थाटन का भी संयोग बन सकता है। यह सप्ताह समाज सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सुख और सहयोग की प्राप्ति संभव है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से यह पूरा हफ्ता उतार-चढ़ाव लिए रहेगा। कारोबारियों को मार्केट में फंसे धन को निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान कुछ एक घरेलू समस्याओं को लेकर भी आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। विशेष रूप से संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी।
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने काम में किसी भी प्रकार का आलस्य या लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम प्रसंग में बेवजह के प्रदर्शन से बचें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए नये अवसर लेकर आयेगा। जिसे उन्हें हाथ से भूलकर भी निकलने नहीं देना चाहिए अन्यथा बाद में आपको पछतावा करना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन कामकाज की बजाय मौज-मस्ती करने में लगेगा। इस दौरान आपको आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी।
इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधा अथवा भोग-विलास से जुड़ी चीजों पर अपनी जेब से अधिक खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। कहने का तात्पर्य यह कि यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव लिए हुए है। 'आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया' वाली स्थिति बनी हुई है, इसलिए फिजूलखर्ची त्याग कर बचत की ओर ध्यान देना उचित रहेगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को धन के लेन देन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने पर आपका मन खिन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा और खर्चीला रह सकता है। इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे काम को करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से होगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों के साथ मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान बहुत सूझ-बूझ से निर्णय लेने होंगे क्योंकि कारोबारी दृष्टि से अभी समय कुछ विपरीत बना हुआ है। इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें और उधार माल देने से बचें अन्यथा आपका पैसा मार्केट में फंस सकता है। किसी भी बड़ी डील को करने के लिए उचित समय का इन्तजार करना बेहतर रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में तमाम तरह की समस्याओं को लेकर आपका मन व्यथित रहेगा। इस दौरान आपके भीतर क्रोध की अधिकता रह सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में किसी बात को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकते हैं। किसी भी समस्या को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा भागदौड़ वाला साबित हो सकता है, लेकिन बावजूद इसके आपके सोचे हुए काम अंतत: मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध व्यापारी वर्ग को व्यवसाय के नवीन अवसर उपलब्ध होंगे। यदि आप लंबे समय से किसी कारोबारी डील को करने के लिए परेशान थे तो इस सप्ताह वह हो सकती है। पूर्व में किसी योजना में किये गये निवेश का आपको इस सप्ताह आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में सत्ता पक्ष से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके अटके कार्यों में गति आ सकती है। आपको स्थाई संपत्ति का लाभ मिल सकता है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय भले ही थोड़ा कठिनाई लिए हुए रहे, उत्तरार्ध में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संवाद करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह किसी बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूरा सप्ताह करियर और कारोबार की दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। सहकर्मियों की तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबे समय से अटका कार्य पूरा होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।
इष्ट-मित्रों के सहयोग से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने के योग बनेंगे। इस दौरान किसी पुराने मित्र या आत्मीय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। यदि आपका कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो उसमें आपके पक्ष में फैसला आ सकता है, अथवा विरोधी स्वयं समझौते की पहल कर सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में अच्छे अवसर लेकर आने वाला है। पूरे सप्ताह सौभाग्य आपके साथ बना रहेगा और आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे हाते हुए नजर आएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में प्रगति होगी। इस दौरान किसी पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह पूर्ण रूप से शुभ रहने वाला है। स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के आपको ढेर सारे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा वर्ग को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के द्वारा शाबाशी मिल सकती है। लोग आपके निर्णय और कामकाज की प्रशंसा करेंगे। प
दोन्नति एवं वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको पूर्व में किये गये विशेष कार्य हेतु सम्मानित किया जा सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार प्राप्त होगा। कारोबार में मनचाहा लाभ और वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी पारिवारिक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम बहुत सावधानी के साथ करने होंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नये कार्य को प्रारंभ करने अथवा किसी योजना से जुड़ते समय खूब सोच-विचार कर कदम आगे बढ़ाएं और किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस दौरान आपके घरेलू खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है। अधिक धन व्यय होने के कारण आपको आर्थिक दिक्कतें आ सकती है। ऐसे में अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ हद तक मानसिक चिंताओं से राहत मिलेगी।
व्यापारी वर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों को मानसिक संतोष मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा संघर्षपूर्ण कहा जाएगा। ऐसे में इस दौरान अपने कारोबारी निर्णय खूब सोच-विचार कर लें। मनचाहे लाभ और व्यवसाय में प्रगति के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की वाणी से आपका मन दुखी हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको मनचाहे फल और कार्य सिद्धि के लिए अपने समय, ऊर्जा और धन आदि का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत व्यवसाय की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल कही जाएगी। इस दौरान व्यवसायी वर्ग को कारोबारी मामलों में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। बीते समय में किए हुए निवेश का अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
कारोबारी गतिविधियों में नई गति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं, हालांकि बावजूद इसके आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ने और सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत बनी रहेगी क्योंकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको थोड़ा उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको अच्छा ऑफर आ सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सेहत और संबंध दोनों से जुड़ी समस्याओं से इस सप्ताह आपको छुटकारा मिल सकता है। स्वजनों के साथ उपजे विवाद संवाद से दूर होंगे। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया जा सकता है। पूरे सप्ताह आप पर सीनियर की कृपा बरसती हुई दिखाई देगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है। हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है।
कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान कारोबार से जुड़ी यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगी। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना सफल होती हुई नजर आएगी। यदि आप राजनीति या समाज सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तो आपकी ख्याति बढ़ेगी। सत्ता पक्ष से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़े समान को खरीदने की कामना पूरी हो सकती है। वाहन एवं भवन सुख की प्राप्ति संभव है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातक यदि इस सप्ताह थोड़ी समझदारी के साथ समय पर अपने निर्णय लेते हैं तो उन्हें अपेक्षा से अधिक लाभ की प्राप्ति संभव है। जो जातक लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे, उन्हें मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो किसी मित्र या परिचित की मदद से विशेष सहयोग मिलेगा। यह सप्ताह विदेश से जुड़े लोगों के लिए अत्यधिक शुभ एवं लाभप्रद साबित हो सकता है। विदेश में उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में भौतिक सुख-सुविधाओं की पूर्ति होगी। इस दौरान राजनीति के क्षेत्र में काम करने वालों की लोकप्रियता एवं प्रभाव में वृद्धि होगी।
सप्ताह के मध्य में धार्मिक या फिर मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। लोग आपके निर्णय की सराहना करेंगे। प्रेम संबंध में आ रही अड़चन इस सप्ताह दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में तीर्थाटन या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में कुछ एक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको छोटी मोटी बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा। आपके लिए विपरीत परिस्थितियों में मौन रहना ज्यादा उचित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस दौरान आय और व्यय समान रहने के कारण पिछले कर्जों को लेकर मन चिंतित रह सकता है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को कल पर टालने की बजाय उन्हें प्राथमिकता से पूरा करना होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध सेहत और संबंध को लेकर कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान आपको पेट से संबंधी समस्याएं हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कुछ एक चीजों को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।