फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crying In Dream Meaning: सपने में खुद को रोता हुआ देखने का क्या होता है मतलब ?

Thu, 16 Apr 2026 01:27 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sapne Me Khud Ko Rota Hua Dekhna: सपने में खुद को रोते हुए देखना एक तनाव भरी स्थिति होती हैं, जिसके बाद व्यक्ति परेशान हो जाता है। वह इसे किसी अनहोनी का संकेत समझने लगता है। ऐसे में आइए इसके संपूर्ण अर्थ को जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
Crying In Dream Meaning - फोटो : अमर उजाला
Crying In Dream Meaning: हर व्यक्ति सपना देखता है और ये सपने हमारे जीवन का एक रहस्यमयी हिस्सा होते हैं। इस दौरान सपने में कभी हम खुद को हंसते, घूमते या खुशियों में डूबा हुआ देखते हैं, तो कभी ऐसे दृश्य भी सामने आते हैं जो हमें अंदर तक हिला देते हैं। इन्हीं में से एक है सपने में खुद को रोते हुए देखना। आमतौर पर ऐसा सपना अक्सर व्यक्ति को डरा देता है और वह इसे किसी अनहोनी का संकेत मानने लगता है। लेकिन ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र की मानें, कुछ सपने में व्यक्ति के जीवन में आने वाले बदलावों के भी संकेत होते हैं और हर सपना वैसा नहीं होता जैसा वह दिखाई देता है। ऐसे में आइए सपने में खुद को रोता हुआ देखने के अर्थ को विस्तार से जानते हैं।

Hast Rekha Shastra: धन की कमी का कारण हो सकती है, हथेली पर बनी ये रेखा
Feng Shui Tips For Home: फेंगशुई के ये उपाय लाएंगे सुख-शांति, घर से दूर होगा क्लेश
विज्ञापन

2 of 4
Crying In Dream Meaning - फोटो : Adobe stock
सपने में खुद को रोता हुआ देखने का अर्थ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को रोते हुए देखना वास्तव में एक सकारात्मक और शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का संकेत देता है कि, आपके जीवन में चल रहे दुखों का अब समाप्त होने वाला है। साथ ही यह सपना मानसिक तनाव खत्म होने की ओर इशारा करता है।
Vivah Rekha: क्या कहती है आपकी हथेली पर बनी विवाह रेखा, इनमें छिपा है रहस्य
विज्ञापन

3 of 4
Crying In Dream Meaning - फोटो : Freepik.com
मान्यता है कि, यह सपना आपके भीतर छिपी नकारात्मक भावनाओं के बाहर निकलने का प्रतीक होता है, जिससे मन हल्का भी होता है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण की बात करें, तो सपने में खुद को रोता हुआ देखने का संबंध चंद्रमा से होता है, जिसे मन का कारक माना जाता है।

Money Line in Palm: हथेली की ये रेखाएं बनाती हैं इंसान को करोड़पति! आपके हाथ में है या नहीं
Palm Palmistry: जीवन में बड़ी सफलता पाते हैं ऐसी हथेली वाले लोग, आप भी जानें अपना व्यक्तित्व
विज्ञापन

4 of 4
Crying In Dream Meaning - फोटो : Freepik.com
ऐसी मान्यता है कि, जब चंद्रमा की स्थिति मजबूत या संतुलित होने लगती है, तो व्यक्ति के भीतर जमा तनाव धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है। इसके अलावा, यह सपना आने वाले अच्छे समय का संकेत भी देता है। यह आपके करियर-कारोबार, रिश्ते, घर परिवार पर चल रही दिक्कतें से राहत पाने का भी संकेत हो सकता है। साथ ही जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कार्यों में सफलता मिल सकती है। 

Palmistry Lines: हथेली पर बनीं ये रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्यशाली, मिलता है खूब धन और सम्मान
Hast Rekha: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर बने होते हैं ऐसे निशान, मिलता है अपार धन और सफलता



 

Feng Shui Tips: विंड चाइम से कैसे दूर होती है घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा, जानिए महत्व और प्रभाव



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें