Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 कई तरह के सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में शानदार तरक्की, ग्रोथ और आगे बढ़ने वाला साल होगा। साल 2026 में आपके रास्ते में छोटी-मोटी बाधाएं जरूर आएंगी लेकिन यह साल आपके लिए तरक्की पाने का साल है। ग्रहों-नक्षत्रों की चाल पूरे साल आपके पक्ष में काम करते हुए दिखाई देगी। साल 2026 में आपके अधूरे लक्ष्य पूरे होंगे। प्रेम जीवन के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
आइए विस्तार से जानते हैं वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 13
Vrishchik Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। आप शीघ्र निर्णय लेने में सफल होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें और खाने-पीने में संयम रखें। पूंजी निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ की संभावना रहेगी। आपके परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संगीत, गायन, चलचित्र आदि के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ मिल-जुलकर कार्य करने से लाभ होगा। समाज में अपनी मान-प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अंत में लाभदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में तर्क-वितर्क की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से सामान्य परेशानियां संभव हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रगति होगी। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे बने रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को व्यापारिक उन्नति के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसका लाभ भविष्य में अवश्य मिलेगा। उच्च पदों पर विराजमान लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें।
विज्ञापन
3 of 13
Vrishchik Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
फरवरी :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना सुखदायक रहने वाला है। महीने की शुरुआत में आपके जो लंबे समय से प्रयास चल रहे थे, उनका फल आपको प्राप्त होगा। लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें और परिश्रम को न छोड़ें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी से व्यर्थ का वाद-विवाद न करें। अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें। परिवार में भाई-बहनों से सामान्य सुख और सहयोग बना रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। महीने की शुरुआत में कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। आपके हृदय में परोपकार की भावनाएं उत्पन्न होंगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, पढ़ाई में रुकावटें संभव हैं। प्रेम-प्रसंगों में आपसी सहयोग में कमी हो सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर मन में चिंता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें और अधिक वाद-विवाद की स्थिति से बचें। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी।
4 of 13
Vrishchik Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
मार्च :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना कुछ संघर्ष के पश्चात उन्नति देने वाला रहेगा। इस महीने छोटी यात्राओं के योग दिखाई दे रहे हैं। लोग आपकी कमजोरी का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए अपनी कमजोरी किसी को महसूस न होने दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पूंजी निवेश कर सकते हैं जिससे भविष्य में लाभ की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आपके भाई-बहनों के सहयोग से स्थिति और बेहतर बनेगी। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य न खोएं और बुद्धिमानीपूर्वक उनका सामना करें। माता-पिता से इस महीने अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। किसी संपत्ति की खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा, अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में सुधार होगा और एक-दूसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति के द्वार खुलेंगे। शत्रु पक्ष की ओर से किसी विशेष परेशानी की संभावना नहीं है। पति-पत्नी के बीच परस्पर संबंध सामान्य रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को व्यवसाय में लाभ की संभावना दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
5 of 13
Vrishchik Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना उन्नति कारक रहेगा। विलंब सहित कार्य पूर्ण होंगे। विश्वासघात से बचना होगा। परिश्रम को न छोड़ें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मित्रों के माध्यम से नए संपर्क स्थापित होंगे। महीने के अंत में जमा पूंजी में वृद्धि होगी। भविष्य में आर्थिक सुरक्षा के लिए आप जीवन बीमा भी करवा सकते हैं। किसी को कड़वे वचन न कहें और लोगों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें। आपके भाई-बहनों के प्रति स्नेह और अपनापन बढ़ेगा। संपत्ति खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं। धैर्य और साहस बनाए रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप इस महीने थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। आपके हृदय में अपने परिवार के लोगों के प्रति प्रेम की भावना जागृत होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना समान रूप से अच्छा रहेगा। पढ़ाई के अलावा खेलकूद में भी रुचि बन सकती है। प्रेम प्रसंग में तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से चिंताएं कम होंगी। शत्रु पक्ष के प्रति सतर्क रहें। पति-पत्नी के मध्य परस्पर सहयोग में कमी हो सकती है। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के व्यापार में लाभ में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
6 of 13
Vrishchik Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
मई :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मई का महीना कुछ छोटी-मोटी समस्याएं लेकर आ सकता है। इस महीने अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। महीने के अंत में स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। धैर्य और पराक्रम में वृद्धि होगी। उच्च पद पर विराजमान और प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आपकी जमा पूंजी खर्च हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर व्यय करें। वाणी की मधुरता से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। सगे भाई-बहनों के साथ याद-कुशाद छोटी-मोटी बातों को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन उनका आपसी रिश्तों पर कोई विशेष नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। महीने के अंत में संपत्ति बेचने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की ओर से सामान्य चिंता रह सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अध्ययन में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। बच्चों की भावनाओं का आदर करें और उन्हें अत्यधिक भावुकता से बचाएं। शत्रु पक्ष से अत्यंत सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। धार्मिक कार्यों के प्रति श्रद्धा और विश्वास रखें। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपकी उन्नति के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 13
Vrishchik Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जून :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून का महीना उन्नति और लाभदायक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही कुछ समस्याओं का समाधान होने की संभावना है। कार्य-व्यवसाय के संबंध में छोटी-मोटी लाभकारी यात्राएं हो सकती हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और पारिवारिक शुभ-संवाद में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आपकी आसक्ति बढ़ सकती है। पर्यटन, नृत्य, गायन आदि में अभिरुचि उत्पन्न होगी। आप पूंजी निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। सगे भाई-बहनों से अधिक वाद-विवाद न करें, संयमपूर्वक रहें। संपत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल है। माता-पिता की ओर से सहयोग बना रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके हृदय में परोपकार कार्यों के प्रति इच्छा जागृत होगी। अध्ययन के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आनंद की प्राप्ति होगी। नीतिगत निर्णय लेने से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में धीमी प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन गंभीर कुछ नहीं होगा। पूजा-पाठ आदि में आपका मन लगा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल और शुभ कहा जा सकता है।
8 of 13
Vrishchik Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना ग्रह गोचर के अनुसार लाभकारी रहने वाला है। इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है, आपका प्रमोशन भी संभव है। जीवन में सामान्य उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी, परंतु किसी से अत्यधिक उधार न लें। पारिवारिक मामलों में अधिक दखलअंदाजी न करें और अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कड़वे वचन न कहें। आपके सगे भाई-बहनों से सहयोग मिलने की संभावना है। इस महीने छोटी-मोटी यात्राएं होंगी। अपने धैर्य को बनाए रखें। माता-पिता के प्रति चिंतित रहेंगे और उनकी हर संभव देखभाल करते रहें। समाज में मान-प्रतिष्ठा को कम न होने दें। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा के क्षेत्र में प्रयास करना लाभकारी सिद्ध होगा और भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग में महीने के अंत में कुछ संघर्ष की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और संवाद बनाए रखें। संतान पक्ष की भावनाओं का आदर करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में गुप्त षड्यंत्र से बचना होगा। इस महीने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी करने वालों के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी (सीनियर्स) आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे।
9 of 13
Vrishchik Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिला-जुला रहने वाला है। इस महीने आपको मित्रों से कोई विशेष सुख और सहयोग प्राप्त नहीं होगा। संयम और धैर्यपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ रहेगी, आप तेजी से कार्य करना पसंद करेंगे। शारीरिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, इसलिए आराम का ध्यान रखें। अपने धन का सदुपयोग करें, क्योंकि अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है। परिवार में बड़े-बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखें। भाई-बहनों की स्थिति में सुधार होगा और उनके साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में कठिनाइयां आ सकती हैं, परस्पर विश्वास की कमी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से सामान्य परेशानियों के योग हैं। माता-पिता से उचित परामर्श इस महीने आपको प्राप्त होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आप व्यापार करते हैं, तो व्यवसाय में अचानक से कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए स्थिति सामान्यतया ठीक-ठाक रहेगी।
10 of 13
Vrishchik Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
सितंबर :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना संघर्ष के पश्चात उन्नति और सुखद परिणाम देने वाला रहेगा। महीने की शुरुआत में अत्यधिक धन खर्च होने की संभावना है, हालांकि यह खर्च अनावश्यक वस्तुओं पर नहीं होगा, बल्कि शुभ कार्यों में ही धन व्यय होने की संभावना रहेगी। नक्षत्रों की चाल यह संकेत दे रही है कि इस समय किसी से अधिक तर्क-वितर्क न करें। एक संयमित जीवनशैली अपनाएं। महीने की शुरुआत में पूंजी निवेश करते समय यथासंभव सावधानी बरतें और किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें, व्यवहार में रूखापन न आने दें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। इस महीने आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें संवाद से सुलझाया जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अध्ययन की दृष्टि से अच्छा रहेगा। अतिरिक्त परिश्रम करने से भविष्य में लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के मध्य सामान्य मतभेद रह सकते हैं, किंतु संबंधों में स्थायित्व बना रहेगा। संतान पक्ष के साथ संबंधों में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में महीने के अंत तक कुछ सकारात्मक स्थितियाँ बनेंगी। पति-पत्नी के मध्य सहयोग और समझ बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी कोई विशेष परेशानी नहीं दिखाई दे रही है। व्यापार करने वालों के लिए लाभ में वृद्धि होगी और नौकरी करने वाले लोगों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
11 of 13
Vrishchik Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कार्यक्षेत्र में कुछ संघर्ष लेकर आ सकता है। मित्रों से ज़ोर-जबरदस्ती कोई भी कार्य न करवाएं। यदि आप इस महीने मेहनत करेंगे, तो यह महीना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। महीने की शुरुआत में कुछ समस्याएं सामने आएंगी, लेकिन महीने के अंत तक वे समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। आप किसी से उधार ले सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ साधारण परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। घरेलू समस्याओं में मन उलझा रह सकता है, अतः वाद-विवाद से बचें। भाई-बहनों की ओर से सहयोग में कमी हो सकती है, परंतु धैर्य बनाए रखें। माता-पिता की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका उठना-बैठना बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह महीना कुछ व्यस्त रहेगा। पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कार्यों में भी मन अधिक लगेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह महीना अनुकूल है। अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जाने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष को लेकर मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सामान्य प्रगति के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए परिस्थितियां महीने के अंत तक अनुकूल हो जाएंगी।
12 of 13
Vrishchik Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने आपकी आध्यात्मिक भावना का विकास होगा। शत्रु पक्ष से टकराव हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। आप अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी, अतः संयम से कार्य लें और अनावश्यक खर्च से बचें। अत्यधिक क्रोध करने से परहेज़ करें। अपने धन का उपयोग सही दिशा में करें। आपके मधुर व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। भाई-बहनों के साथ किसी प्रकार की साझेदारी (पार्टनरशिप) हो सकती है। छोटी यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। दूसरों के बहकावे में आने से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, परंतु समाज में अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखें। दीन-दुखियों की सेवा करते रहें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुभ रहेगा। पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार प्राप्ति के अवसर बनेंगे। प्रेम प्रसंग में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। महीने के अंत में जीवनसाथी के साथ परस्पर संबंधों में हल्की कड़वाहट आ सकती है, इसलिए संयमित रहें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक होगी। व्यापार करने वालों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जबकि नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह महीना अनुकूल और शुभ परिणाम देने वाला रहेगा।
दिसंबर :
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहेगा। शत्रु पक्ष की पराजय होगी और आपको लाभ प्राप्त होगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आप भविष्य में आर्थिक सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य बीमा करवा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ पैतृक संपत्ति आदि के संबंध में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, परंतु यह समस्या सुलझ भी जाएगी। स्वयं को विवाद वाली स्थिति में न डालें और बुद्धि-विवेक से सोच-समझकर महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लें। अत्यधिक भावुकता से बचें। संपत्ति खरीदने और बेचने के लिए यह महीना शुभ रहेगा। इस महीने आप नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। पिता की अपेक्षा माता से तालमेल बेहतर रहेगा। आपके हृदय में उत्तम भावनाओं का उदय होगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई की बजाय अन्य कार्यों में अधिक लग सकता है, जिससे अध्ययन में बाधा आ सकती है। प्रेम प्रसंगों में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें। धार्मिक भावना का विकास होगा।