Meen Rashifal 2026: मीन वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
Meen Rashifal 2026: मीन वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 मीन राशि वालों के लिए एक साथ कई तरह की अच्छी खबरें लेकर आ रहा है। करियर-कारोबार में आपको बेतहाशा ग्रोथ मिलने के प्रबल संकेत है। इस साल आप अपने लक्ष्यों को प्राप्ति करने के लिए पूरी तरह से अड़िग रहेंगे। इस तरह से सफलता पूरे साल आपके कदम चूमेगी। वहीं पारिवारिक जीवन में छोटे-मोटे मतभेदों से गुजरना भी पड़ सकता है। ऐसे में इस वर्ष आपको पुराने गिले-शिकवों को छोड़कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा।
आइए विस्तार से जानते हैं कुंभ वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 13
Meen Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी :
मीन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको लाभ तो प्राप्त होगा, लेकिन साथ ही आपका खर्च भी बढ़ सकता है। संघर्ष के साथ कार्य सिद्ध होंगे। विवाद वाली स्थितियों से बचें। महीने के अंत में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। लंबी दूरी की यात्राएं सावधानीपूर्वक करें। किसी के बहकावे में न आएं और अपने बुद्धि-विवेक से कार्य करने का प्रयास करें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ सुख-सौहार्द बना रहेगा। आत्मविश्वास में कमी न आने दें और संयमित जीवनशैली अपनाएं। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। समाज में अपनी मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग में विवाद की स्थिति से बचें। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विशेष उन्नति के योग नहीं हैं। पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य बना रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में इस महीने मन थोड़ा कम लगेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 13
Meen Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
फरवरी :
मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना उन्नति और लाभदायक रहेगा। महीने की शुरुआत में आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनेंगे। अपनी सूझबूझ और परिश्रम से आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। घनिष्ठ मित्रों से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। अत्यधिक विवाद वाली स्थितियों से स्वयं को बचाए रखें। आत्मविश्वास को बनाए रखें। छोटी यात्राओं से बचें। सगे भाई-बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके हृदय में परोपकार की भावना उत्पन्न होगी। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में मन में दुविधा की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संघर्ष की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। पति-पत्नी के मध्य संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार में लाभ और उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं।
4 of 13
Meen Rashifal 2026
- फोटो : Meen Rashifal 2026
मार्च :
मीन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना सुख और लाभदायक रहेगा। समस्याओं को सुलझाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। बनते-बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है। अधिक शारीरिक थकान का अनुभव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयास करें। किसी से पैसा उधार न लें। अनावश्यक खर्च की संभावना अधिक है। जहां अधिक आवश्यकता हो, वहीं धन खर्च करें। वाणी पर संयम रखें, कड़वे वचनों का प्रयोग न करें। अधिक जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होता रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके हृदय में सात्विक भावनाओं के प्रति इच्छा जागृत होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अध्ययन की दृष्टि से अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से सुख प्राप्त होगा। शत्रु षड्यंत्र रच सकते हैं। पति-पत्नी के मध्य मेल-जोल बना रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि जागृत होगी। व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
5 of 13
Meen Rashifal 2026
- फोटो : Meen Rashifal 2026
अप्रैल :
मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना सुख और उन्नति कारक रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी उसी अनुपात में होगा। मित्रों से सहयोग और लाभ की संभावना है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। लंबी दूरी की यात्राओं में सावधानी रखनी होगी। घर के उपयोग के लिए इलेक्ट्रॉनिक आदि वस्तुएं खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुलकर कार्य करेंगे तो सुख और सामंजस्य बना रहेगा। अपने पराक्रम और साहस को बनाए रखें। संपत्ति की खरीद इस महीने हो सकती है। माता-पिता की ओर से स्नेह और सहयोग प्राप्त होता रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना पढ़ाई की दृष्टि से अच्छा रहेगा, लेकिन अध्ययन पर आपको अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें। संतान पक्ष की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। सोच-समझकर महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सुधार होगा। पति-पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। पत्नी की भावनाओं को समझकर चलना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
Meen Rashifal 2026
- फोटो : Meen Rashifal 2026
मई :
मीन राशि के जातकों के लिए मई का महीना ठीक-ठाक ही रहने वाला है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस महीने आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। महीने के अंत में स्थितियां कुछ सकारात्मक बनती हुई दिखाई दे रही हैं। आपके रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। इस महीने कोई बड़ा जोखिम भरा कार्य न करें तो अच्छा है। संयम से काम करें। अनावश्यक भाग-दौड़ से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए परिश्रम भी करना पड़ेगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्च होने की भी संभावना है। पारिवारिक दायित्व बढ़ सकता है। मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें। अपने व्यवहार में रूखापन न आने दें। माता-पिता के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए महीना लाभदायक है। अपने मन को इधर-उधर न भटकने दें, अन्यथा प्रेम प्रसंग में आपको असफलता प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष के प्रति कुछ परेशान रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा। नौकरी में कुछ संघर्ष दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
7 of 13
Meen Rashifal 2026
- फोटो : Meen Rashifal 2026
जून :
मीन राशि के जातकों के लिए जून का महीना सामान्य रूप से शांतिकारक रहेगा। इस महीने संघर्ष सामान्य रहेगा, क्योंकि आप योजना बनाकर कार्य करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वयं को स्वस्थ रखने का प्रयास करेंगे। किसी की बातों में न आएं, अपनी बुद्धि-विवेक से काम करें और जब तक कार्य सफल न हो जाए, तब तक उसके बारे में किसी को न बताएं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, अत्यधिक पूंजी निवेश न करें। परिवार के सदस्यों के साथ मिल-जुलकर रहें। धैर्य और साहस बनाए रखें। इस महीने माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। समाज में नए संपर्कों के प्रति सावधानी रखनी होगी, सोच-विचारकर बोलें। इस महीने विद्यार्थियों को पढ़ाई में अत्यधिक ध्यान देना होगा। प्रेम में कमी हो सकती है। संतान पक्ष के लिए मन में चिंता पैदा होगी, उनकी भावनाओं का सम्मान करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। पति-पत्नी के मध्य तालमेल बना रहेगा, एक-दूसरे के सुख-दुख का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पर्यटक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। महीने के अंत में ऑफिस में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी जा सकती है और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
8 of 13
Meen Rashifal 2026
- फोटो : Meen Rashifal 2026
जुलाई :
मीन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना लाभ और उन्नति के अवसर लेकर आएगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्राएं होंगी। इस समय आपको अत्यधिक उत्तेजना से बचना होगा। सोच-समझकर महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लें। उच्च पद पर विराजमान व्यक्तियों से मुलाकात होगी। दूसरों की अच्छाइयों को नजरअंदाज न करें। अपने मन को व्यस्त रखें। शरीर के आराम का भी इस महीने ध्यान रखना होगा। परिवार में सुख-सुविधा में कुछ कमी हो सकती है। परस्पर विचारों में कुछ मतभेद उभरकर आ सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें और धैर्य बनाए रखें। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इस महीने माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में कुछ बाधाओं के बाद सफलता प्राप्ति की संभावना है। प्रेम संबंधों में स्थिति अच्छी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से सुख-सहयोग में कुछ सुधार होगा। स्वास्थ्य के कारण दांपत्य सुख में कोई कमी हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में स्थिति लाभदायक होगी। नौकरी में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
9 of 13
Meen Rashifal 2026
- फोटो : Meen Rashifal 2026
अगस्त :
मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना अंत में जाकर सुख और लाभकारक हो जाएगा। आपके मन में प्रसन्नता होगी। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। यात्राओं के दौरान खाने-पीने में संयम रखें। साझेदारी के कार्यों में सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र के विस्तार के बारे में योजना बनेगी। सोच-समझकर कार्य करें। अधिक विवाद आदि से बचें। किसी को कड़वे वचन न कहें। भौतिक सुख-संसाधनों के प्रति कुछ अरुचि पैदा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। उत्तेजना में आकर कोई कार्य न करें। आपके मन में इस महीने वैराग्य की भावना पैदा हो सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अध्ययन में संघर्ष करना पड़ सकता है, अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंग में मन में दुविधा रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में स्थिति सुधर रही है। पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कुछ कमी आ सकती है। पूजा-पाठ आदि में मन कम लगेगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी।
10 of 13
Meen Rashifal 2026
- फोटो : Meen Rashifal 2026
सितंबर :
मीन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मानसिक और शारीरिक श्रम का महीना कहा जा सकता है। इस महीने आपको सकारात्मक विचारधारा से आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना है और आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत करनी है। किसी के बहकावे में न आएं। महीने की शुरुआत में मित्रों से फायदा होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी से उधार नहीं लेना है। अनावश्यक कार्यों में पैसे खर्च न करें। चटपटे खाद्य व्यंजनों से स्वयं को दूर रखें। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना है। माता-पिता के साथ तालमेल बनाना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी सामाजिक कार्य में आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। विद्यार्थियों को अध्ययन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में चली आ रही समस्याओं का इस महीने समाधान हो सकता है। संतान पक्ष को नियंत्रण में रखें, उनकी संगत बिगड़ने न दें। शत्रु पक्ष से सावधान रहना होगा। पति-पत्नी के मध्य परस्पर प्रेम में अवश्य वृद्धि होगी। व्यापार में तरक्की होगी, नौकरी में आपके सहकर्मी आपकी मदद करने वाले होंगे।
11 of 13
Meen Rashifal 2026
- फोटो : Meen Rashifal 2026
अक्टूबर :
मीन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना लाभदायक रहेगा। इस महीने आपको अत्यधिक वाद-विवाद नहीं करना है। अपने दोस्तों के साथ साझेदारी में कोई छोटा-मोटा व्यापार शुरू कर सकते हैं। विदेशी संबंधों से फायदा होगा। अगर विदेश जा रहे हैं तो स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करेंगे तो सोच-समझकर करें। आपके कुछ कार्यों में बाधाएं आएंगी, संघर्ष आएगा, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से मुकाम कर लेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं, इसलिए आपको उनके साथ प्रेम से ही बातचीत करनी है। साहित्य, संगीत, कला आदि के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। पत्नी और परिवार के साथ किसी शॉपिंग मॉल में फिल्म देखकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। इस महीने आप अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता दिखाई दे रही है। आपकी संतान इस महीने आपसे बहुत प्रसन्न रहेगी। पति-पत्नी एक अच्छा समय इस महीने बिताने वाले हैं। आपके कुलदेवता के स्थान पर रामायण का पाठ भी आप करवा सकते हैं। व्यापार में उन्नति का मार्ग अवश्य ही प्रशस्त होगा। नौकरी में धैर्य बनाए रखें।
12 of 13
Meen Rashifal 2026
- फोटो : Meen Rashifal 2026
नवंबर :
मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना भौतिक सुख-संसाधनों की वृद्धि लेकर आएगा। विदेश यात्रा की संभावना भी बनी हुई है। पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र में आपकी रुचि इस महीने बढ़ जाएगी। संघर्ष के पश्चात लाभ होंगे। अपने व्यवहार को संयमित रखें, क्रोध से बचें। मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने का प्रयास करें। अपने मन को किसी-न-किसी कार्य में लगाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जमा पूंजी के माध्यम से अवश्य लाभ होगा। इस महीने आपको अपने भाई-बहनों की आर्थिक सहायता भी करनी चाहिए। व्यर्थ के कार्यों में साहस न दिखाएं। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा और समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आप अपने मित्र को प्रेम-प्रस्ताव दे सकते हैं और वह उसे स्वीकार करेगी। संतान पक्ष की भावनाओं के अनुरूप कार्य करना है, उनकी उन्नति के लिए कुछ खर्च भी करना पड़ सकता है। विरोधी इस महीने परास्त होंगे। पति-पत्नी के मध्य पारस्परिक सुख अवश्य बढ़ेगा। आध्यात्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी और व्यापार में तरक्की के अवसर खुल जाएंगे।
दिसंबर :
मीन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना शांतिदायक रहेगा। इस महीने आपको अपने समय का सदुपयोग करना है और ऑफिस में सहकर्मियों को पूरा समय देना है। इससे आने वाले समय में फायदा होगा। यदि कुछ परेशानियां चली आ रही थीं, तो इस महीने उनका समाधान प्राप्त हो जाएगा। आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आपका स्वास्थ्य इस महीने अच्छा रहेगा। यदि परिवार में कोई समस्या, दिक्कत या तनाव है, तो आप उसे अपनी बुद्धि से सुलझा लेंगे। जमीन, शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखें और स्वयं में विश्वास मजबूत रखें। घर के आसपास यदि कोई तालाब है, तो वहां मछलियों को दाना डालें, इससे मन को शांति प्राप्त होगी। संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो महीना बहुत अच्छा है, क्योंकि इस महीने आपकी कार्य करने की क्षमता में वृद्धि हो रही है। आपके मन में परोपकार की भावनाओं का उदय हो रहा है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में ध्यान देना होगा, बाहरी चीजों पर ध्यान कम दें। यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो सोच-समझकर ही प्रस्ताव दें। संतान पक्ष की ओर विशेष ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कुछ समस्या सामने आ सकती है।