फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Rashifal 2026: मकर राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Wed, 31 Dec 2025 12:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Makar Rashifal 2026: मकर वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 13
Mesh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
Makar Rashifal 2026: मकर वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 एक साथ कई तरह की चुनौतियों और सफलताओं के लिए मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। साल 2026 के कुछ माह जहां आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे वहीं कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। यह साल नौकरीपेशा लोगों के लिए नौकरी में बदलाव का समय है। इसके लिए यह साल आपके लिए खर्चो से भरा हुआ होगा।

आइए विस्तार से जानते हैं मकर वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
जनवरी 
मकर राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना शुरुआत की अपेक्षा अंत में अधिक लाभप्रद रहेगा। संघर्ष के साथ सिद्धि अवश्य ही प्राप्त होगी। किसी पर अधिक विश्वास न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गैस, अपच, पीलिया आदि रोगों के प्रति सावधानी रखें। अपने मित्रों से अच्छे संबंध बनाए रखने से आपको लाभ होगा। लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कोई विशेष सुधार होने की संभावना नहीं दिख रही है। आप इस महीने बैंक आदि से ऋण लेने की योजना बना सकते हैं। वाणी में मिठास रखें। भाई-बहनों के साथ तालमेल में थोड़ी कमी हो सकती है, परंतु कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। इस महीने नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं, निर्णय सोच-समझकर लें। माता-पिता से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना लाभप्रद रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। संतान के कारण सामान्य परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद संभव हैं। शत्रु परेशान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। व्यवसाय में उन्नति में थोड़ी रुकावट के बावजूद लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कुछ मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
फरवरी :
मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना भले ही संघर्ष लेकर आए, लेकिन यह महीना लाभप्रद भी रहेगा। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मित्रों का व्यवहार आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। शारीरिक आराम का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक भावनाएँ न आने दें। महीने के अंत में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी को कड़वे वचन न कहें। उदासीनता और नकारात्मकता को त्यागें तथा सकारात्मक सोच विकसित करें। माता-पिता के साथ मतभेद की संभावना है। सामाजिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त परिश्रम करना होगा जिससे लाभ मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में परेशानियाँ कम होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानीपूर्वक कार्य करें। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच आपसी विश्वास बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

4 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मार्च :
मकर राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना लाभ और उन्नति दायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपनी बुद्धि और परिश्रम से आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। वाणी की मधुरता से आप लोगों को आकर्षित करेंगे। पारिवारिक दायित्व बढ़ सकते हैं, इसलिए समय का सदुपयोग करें। भोजन में संयम रखें। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ सुख और सहयोग बना रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुभ रहेगा। उन्हें किसी बड़ी नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। विरोधी पक्ष आपके शांत व्यवहार से निष्क्रिय रहेगा। संतान से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग बनेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल :
मकर राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, हालांकि परिश्रम से लाभ की स्थिति में वृद्धि अवश्य होगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार बढ़ सकता है। अत्यधिक तर्क-वितर्क से बचें। आत्मविश्वास बनाए रखें। धैर्यपूर्वक अपने कार्य में लगे रहें। जमा पूंजी का सदुपयोग करें, क्योंकि अनावश्यक खर्च होने की संभावना है। वाणी के कौशल से आपके रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। सगे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। महीने के अंत में संपत्ति की खरीद-बिक्री के योग बन रहे हैं। माता-पिता का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से महीना अच्छा रहेगा। परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। प्रेम संबंधों में परस्पर विश्वास बढ़ेगा। संतान पक्ष की उन्नति होगी। विरोधी पक्ष से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। पति-पत्नी के मध्य संबंध मधुर बने रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मई :
मकर राशि के जातकों के लिए मई का महीना सामान्य सुख और लाभदायक रहेगा। हालांकि कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं लगी रहेंगी, लेकिन महीने के अंत में स्थितियां आपके लिए बहुत अच्छी और अनुकूल हो जाएंगी। लोग आपको बहस में उलझाने का प्रयास करेंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धि और कौशल से उन्हें परास्त कर देंगे। कुछ समस्याएं हैं जिनका समाधान इस महीने अवश्य ही आपको प्राप्त हो जाएगा। इस महीने पारिवारिक कार्यों पर कोई अचानक से बड़ा धन खर्च हो सकता है और महीने के अंत में परिवार के लोगों के साथ कोई लंबी दूरी की यात्रा भी हो सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और मन में सन्यास तथा वैराग्य की भावना भी उत्पन्न हो सकती है। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। परिवारजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। जो भी बात करें, सोच-समझकर ही करें और अपनी बुद्धि को नियंत्रित रखें। कुछ कार्य ऐसे हैं जहां आपको धैर्य रखना होगा और तब आपको सफलता मिलेगी। संपत्ति खरीदने जा रहे हैं तो पूरी तरह से जांच-पड़ताल करें। माता-पिता का स्वास्थ्य इस महीने अच्छा रहेगा। लोगों से संपर्क स्थापित रखें, तो सावधानी बरतें। संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंताएं हो सकती हैं। प्रेम प्रसंग में स्थितियां अच्छी रहेंगी। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने की संभावना है। अपनी पत्नी के साथ आप किसी रोमांटिक डिनर के लिए भी जा सकते हैं। व्यवसाय में अच्छे मुनाफे प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
जून :
मकर राशि के जातकों के लिए जून का महीना लाभ और उन्नति कारक रहेगा। इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके घर में कोई विवाह कार्य भी हो सकता है। आपके इष्ट मित्रों का सहयोग अवश्य प्राप्त होगा। यात्राएं कर रहे हैं तो खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने धैर्य और पराक्रम को कम न होने दें। महीने की शुरुआत में कुछ कार्य सिद्ध होंगे जिनका आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे। इस महीने माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। प्रतिष्ठित लोगों के साथ उठना-बैठना होगा। विद्यार्थियों के लिए महीना अच्छा रहेगा। आपको किसी सरकारी नौकरी में भी सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में अपने प्रेमी की भावनाओं का ध्यान रखें। संतान पक्ष को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधान रहें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका ट्रांसफर भी किया जा सकता है।

8 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
जुलाई :
मकर राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना सुख-समृद्धि युक्त रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए आपके कार्य सिद्ध हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी कमजोरी दूसरों को पता नहीं चलने दें। स्वास्थ्य संबंधी कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में धार्मिक तथा मांगलिक उत्सव होने के योग बनेंगे। लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। भाई-बहनों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। अपने धैर्य और क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। संपत्ति के माध्यम से भविष्य में फायदा हो सकता है। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सफलता दायक रहेगा। परिश्रम का फल प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में एक-दूसरे के मध्य सहयोग में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की उन्नति होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में नरम व्यवहार अपनाने से फायदा होगा। पति-पत्नी के बीच महीने के अंत में तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय करने वालों के व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति होने की संभावना है।

9 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
अगस्त :
मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शुभकारक रहेगा। महीने की शुरुआत में कुछ परेशानी होगी, लेकिन अंत में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। छोटी यात्राओं के योग दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इस महीने आपको अत्यधिक भावुकता से बचना होगा। लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें। अधिक क्रोध से बचें। खाने-पीने के प्रति संयम रखें। जमा पूंजी अच्छे कार्यों में खर्च होगी। भाई-बहनों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। अपने धैर्य और साहस में कमी न होने दें। माता-पिता के साथ इस महीने कुछ मतभेद हो सकते हैं। समाज में अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता है। आलस्य का त्याग करें। प्रेम संबंध में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। संतान पक्ष को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु पक्ष के गुप्त षड्यंत्रों के प्रति सावधान रहें। पति-पत्नी के मध्य तालमेल बना रहेगा। पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य आदि में मन लगेगा। व्यवसाय करने वाले लोगों के व्यापार में महीने के अंत में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को प्रयासरत रहने से लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
 

10 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
सितंबर :
मकर राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना लाभ और उन्नति कारक रहने वाला है। इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है। मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। अनावश्यक धन खर्च होने से परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखेंगे तो घर में सुख-शांति अवश्य आएगी। विवाद वाली स्थिति से स्वयं को बचाएं। बुद्धि से सोच-विचार कर निर्णय लें, भावुकता में आकर कोई निर्णय नहीं लें। अगर आप संपत्ति खरीदना या बेचना चाहते हैं तो इस महीने परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों को भाग्य के सहारे नहीं बैठना है, परिश्रम भी करना होगा। प्रेम प्रसंग में धैर्य से काम लें, सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष की उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रगति होगी। पति-पत्नी के मध्य प्रेम बना रहेगा। महीने के अंत में कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यापार में मुनाफा होगा और ऑफिस में आपकी प्रशंसा की जाएगी।

11 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर :
मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना मिश्रित फलदायी रहेगा। इस महीने आपकी आय के साथ व्यय अधिक होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सामान्य संघर्ष बढ़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। मित्रों के माध्यम से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें। जमा पूंजी पर धन खर्च होने की संभावना है। बीमारी आदि पर धन खर्च हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल में कमी हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी को कड़वे वचन न कहें। धैर्यपूर्वक कार्य करते रहने से फायदा होगा। पैतृक संपत्ति आदि के संबंध में विवाद हो सकता है। माता-पिता के साथ महीने की शुरुआत में सुख-सामान्य जैसा रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध में सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से हर्ष बढ़ेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवसाय में उन्नति और लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

12 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
नवंबर :
मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना अंत में अधिक लाभ और उन्नति कारक रहने वाला है। आपके रुके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता दिखाई देगी। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी जमा पूंजी में धन वृद्धि होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखने से शांति बनी रहेगी। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। साहस और धैर्य में वृद्धि होगी। माता-पिता का स्नेह आपके प्रति इस महीने बढ़ेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परोपकार आदि में मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग की अपने करियर के प्रति चिंता बढ़ सकती है। योजनाबद्ध रूप से अध्ययन करने से सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में नए आयाम बन सकते हैं। संतान पक्ष की उन्नति के बारे में चिंतित हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। पति-पत्नी के मध्य तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में लाभ और धन की वृद्धि दिखाई दे रही है। नौकरी करने वाले लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
 
विज्ञापन

13 of 13
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर :
मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कुछ संघर्ष के पश्चात लाभ और उन्नति कारक रहेगा। अपनी बुद्धि-विवेक से कार्य करें, किसी की बातों में न आएं। कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। मित्रों की ओर से सामान्य सहयोग प्राप्त होता रहेगा। अपनी जमा पूंजी का भलीभांति उपयोग करें। किसी भी प्रकार का बड़ा निर्णय नहीं लेना है, सोच-समझकर काम करें। अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। भाई-बहनों से स्नेह और सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आपके मन में पवित्र विचार उत्पन्न होंगे। माता-पिता के साथ सहयोग बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है और अन्य कार्यों में मन अधिक लगेगा। प्रेम प्रसंग में एक-दूसरे के बीच मतभेद होने की संभावना है। संतान पक्ष की भावनाओं का आदर करें। महीने के अंत में शत्रु पक्ष के प्रति सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी विशेष परेशानी होने की संभावना कम है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में उन्नति होगी। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें