Kumbh Rashifal 2026: कुंभ वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 शुभ साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। यह साल कुंभ राशि वालों के लिए पिछले साल के मुकाबले बेहतर साबित होगा। साल 2026 नौकरीपेशा जातकों के लिए करियर में एक नए तरह के मुकाम को हासिल करने का मौका मिलेगा। साल 2026 आर्थिक लिहाज से लाभ देने वाला साबित होगा। यह वर्ष कुंभ राशि वालों के लिए आमदनी बढ़ने वाला साबित हो सकता है। निवेश के लिहाज साल 2026 अनुकूल साबित होगा।
आइए विस्तार से जानते हैं कुंभ वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 13
Kumbh Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी :
कुंभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिला-जुला रहने वाला रहेगा। कुछ कठिनाइयों और संघर्षों के बाद महीने के अंत में आपके रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और सफलता की दृष्टि से यह महीना शुभ रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान दें। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति मन में आकर्षण बढ़ेगा। लघु यात्राओं के योग बन रहे हैं। अनावश्यक धन खर्च से बचें और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। भाई-बहनों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। बुद्धि और विवेक में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ कुछ मतभेद संभव हैं, इसलिए संयम और विनम्रता बनाए रखें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। प्रेम संबंधों में परस्पर सुख और सहयोग बढ़ेगा। संतान पक्ष से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकता है, जबकि नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
Kumbh Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
फरवरी :
कुंभ राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना लाभदायक और सुखदायक रहेगा। महीने के अंत में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। नीतिगत मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी कार्य के संबंध में निर्णय लेते समय बुद्धि और विवेक का प्रयोग करें। आर्थिक पूंजी निवेश से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। अपने धैर्य को कम न होने दें। नवीन संपत्ति की खरीद के लिए महीने का अंत शुभ रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध इस महीने अत्यंत अच्छे रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके हृदय में सात्विक भावनाओं का उदय होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास और सहयोग बढ़ेगा। संतान पक्ष की भावनाओं का सम्मान करें। शत्रु पक्ष के साथ समझौते की स्थिति बन सकती है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच सामान्य मतभेद संभव हैं। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में सुधार होगा, हालांकि कार्यक्षेत्र में परिश्रम की मात्रा बढ़ सकती है।
4 of 13
Kumbh Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
मार्च :
कुंभ राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना लाभदायक और उन्नतिकारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। आपको संयम और धैर्य के साथ कार्य करना होगा। मित्रों का सहयोग बना रहेगा, परंतु अधिक तर्क-वितर्क वाली स्थिति से बचें। लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खाने-पीने की वस्तुओं में संयम रखें। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। अपनी जमा पूंजी धन का सदुपयोग करें, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यवहार मधुर रखें और किसी को कड़वे वचन न कहें। भाई-बहनों का सहयोग इस महीने आपको प्राप्त होगा। सही दिशा में परिश्रम करने से आपको लाभ अवश्य मिलेगा। माता-पिता का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान के प्रति जागरूक रहें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुभ और लाभदायक रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता प्राप्त होगी। संतान की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। पति-पत्नी के मध्य तालमेल में थोड़ी कमी आ सकती है। पेट से जुड़ी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं, अतः सावधानी रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
Kumbh Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल
कुंभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना उन्नति कारक रहेगा। आपके कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है। आवश्यकता के अनुसार धन प्राप्त होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सामान्य सुधार होगा। पारिवारिक और धन संबंधी मामलों में इस महीने आप रुचि लेंगे। वाणी पर संयम रखें और किसी को कड़वे वचन न कहें। किसी के बहकावे में न आएँ। सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है और भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। खाने-पीने के मामलों में परहेज़ करें। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और आप कोई मकान खरीद सकते हैं। माता-पिता के साथ सुखद संबंध बने रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुरुआत में काफी सफलतादायक रहेगा। प्रेम प्रसंगों में विश्वास बनाए रखें। संतान पक्ष के साथ तालमेल बनाए रखना आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 13
Kumbh Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
मई :
कुंभ राशि के जातकों के लिए मई का महीना शुरुआत में काफी अच्छा रहेगा। इस महीने आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा, और कुछ समस्याओं का समाधान होने की संभावना बनेगी। किसी के बहकावे में न आएँ तथा संयमित जीवनशैली का पालन करें। किसी के भरोसे अपना कार्य न छोड़ें, आपके अपने प्रयासों से ही कार्य बनेंगे। पारिवारिक समस्याओं में आवश्यकता से अधिक न उलझें। अपनी जमा पूंजी का सही समय पर सदुपयोग करें। अपने व्यवहार को मधुर बनाए रखें। अच्छी सूझबूझ और बुद्धिबल से कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। महीने के अंत में परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। आपके हृदय में परोपकार की भावना उत्पन्न होगी और नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिससे आपकी व्यस्तता बढ़ जाएगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंताएँ बढ़ सकती हैं। प्रेम प्रसंगों में विशेष सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। पति-पत्नी के मध्य एक-दूसरे के प्रति विश्वास में कमी आ सकती है। पूजा-पाठ तथा धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
7 of 13
Kumbh Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जून :
कुंभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना सुख और शांति युक्त रहेगा। अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। महीने के अंत में परिस्थितियाँ और भी बेहतर होंगी। मित्रों की ओर से सुख और सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। अपने धैर्य और साहस को बनाए रखें, किसी भी प्रकार से अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं, जिनके माध्यम से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। जब तक कार्य सिद्ध न हो जाए, तब तक किसी को उसके बारे में न बताएं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए बुद्धि और विवेक से कार्य करें, इससे लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी को कड़वे वचन न कहें। भाई-बहनों से विशेष सुख-सहयोग प्राप्त होने की संभावना कम है, परंतु माता-पिता की ओर से सहयोग मिलता रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। परिश्रम का उचित फल मिलेगा। किसी पर एकाएक विश्वास न करें। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। संतान पक्ष की ओर से मन में शांति बनी रहेगी। शत्रु पक्ष से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी और आपकी स्थिति मजबूत बनेगी।
8 of 13
Kumbh Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई :
कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना उन्नति कारक रहेगा। आपके मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा और परिश्रम का फल आशा के अनुरूप मिलेगा। विवाद और क्रोध वाली स्थितियों से बचें। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। शत्रु पक्ष का व्यवहार नरम पड़ सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक और सामाजिक पक्ष मजबूत बनेगा। कार्यक्षेत्र में सामान्य परिवर्तन की संभावना है। अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। महीने की शुरुआत में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें और घरेलू उलझनों में न पड़ें। माता-पिता के मध्य परस्पर सुख-सहयोग बना रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अध्ययन की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए। प्रेम प्रसंगों में तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएँ बढ़ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाए रखें, जिससे पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा।
9 of 13
Kumbh Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त :
कुंभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना लाभदायक रहने वाला है। इस महीने आपको धन और सम्मान, दोनों ही प्राप्त होंगे। महीने के अंत में कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियाँ बढ़ सकती हैं और थोड़ा धन व्यय भी हो सकता है। इस अवधि में आपके मित्रों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा, इसलिए अपने कार्यों में आत्मनिर्भर बने रहें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आपके मन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, परंतु अपने धैर्य और साहस को कम न होने दें। कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा से कार्य करें और शत्रुओं को अपने ऊपर हावी न होने दें। आर्थिक स्थिति संतुलित और स्थिर रहेगी। पारिवारिक दायित्व निभाने में आपको सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें, यह आपके लिए शुभ रहेगा। भाई-बहनों के साथ सहयोग बना रहेगा। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके हृदय में गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति करुणा की भावना जागृत होगी। समाज में अपनी मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा और परिश्रम का उचित फल मिलेगा। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर कुछ चिंताएँ रह सकती हैं। पति-पत्नी के बीच सुख और सहयोग बना रहेगा। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में आपकी रुचि बनी रहेगी।
10 of 13
Kumbh Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
सितंबर :
कुंभ राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला कहा जा सकता है। इस महीने आपको अपने धैर्य और साहस को बनाए रखना होगा। जहाँ तक संभव हो, किसी को पैसा उधार न दें और अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर कुछ धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में हल्का रूखापन आ सकता है, लेकिन यदि आप संयमित और संतुलित जीवन शैली अपनाते हैं तो मन शांत रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होने की संभावना थोड़ी कम है, परंतु माता-पिता की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। धार्मिक स्थलों की यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके हृदय में आध्यात्मिकता के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा। प्रेम संबंधों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। संतान पक्ष की शिक्षा पर कुछ धन व्यय हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सुधार होने की संभावना है। पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। एक-दूसरे की भावनाओं और आवश्यकताओं का सम्मान करें। धार्मिक कार्यों के प्रति श्रद्धा और आस्था में वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में सामान्य उन्नति के योग हैं। ऑफिस में आपको बुद्धि और विवेक से कार्य करना होगा। यही आपके लिए सफलता की कुंजी सिद्ध होगी।
11 of 13
Kumbh Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर :
कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना सकारात्मक रहने वाला है। यदि आपका विवाह अभी तक नहीं हुआ है, तो इस महीने आपके विवाह के योग बन सकते हैं। आपके मन में सकारात्मक विचार और नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने पराक्रम और समझदारी से पिछली समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। पारिवारिक उन्नति के लिए विशेष प्रयास करेंगे। मांगलिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है। अपनी वाणी पर संयम रखें। भाई-बहनों के साथ खुशीपूर्वक समय व्यतीत होगा, उनसे लाभ और सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखें और नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें। महीने के अंत में आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मान भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन अध्ययन में लगेगा और उन्हें सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंगों में संयमित और परिपक्व व्यवहार बनाए रखें। संतान पक्ष को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधियों के साथ अनावश्यक शत्रुता न बढ़ाएं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा, और नौकरी करने वाले जातकों को भी लाभ और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे।
12 of 13
Kumbh Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर :
कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सुख और शांति प्रदान करने वाला रहेगा। महीने की शुरुआत में ही कुछ सकारात्मक परिस्थितियाँ आपके पक्ष में बनती हुई दिखाई देंगी। इस महीने आपको किसी से भी वाद-विवाद से बचना होगा और अपने कार्यस्थल पर पूर्ण ध्यान देना चाहिए। सगे-संबंधियों के साथ साझेदारी में कोई काम न करें, अन्यथा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दुविधापूर्ण स्थिति से बचें और अपने ऊपर पूर्ण भरोसा रखें। परिवार में कुछ समय के लिए सुख की कमी महसूस हो सकती है। आमदनी के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा, इसलिए सोच-समझकर वाणी और धन दोनों का उपयोग करें। आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह महीना उसके लिए बहुत शुभ रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। समाज में अपनी मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने के प्रयास करें। अध्ययन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु धैर्य और एकाग्रता से पढ़ाई करने पर परिणाम अनुकूल रहेंगे। प्रेम संबंधों में अड़चनें आ सकती हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें और संयम बनाए रखें। संतान पक्ष के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पति-पत्नी के बीच परस्पर प्रेम और विश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं, जहाँ साधु-संतों के सान्निध्य से आपके हृदय में परोपकार की भावना का विकास होगा।
दिसंबर :
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना मिला-जुला कहा जा सकता है। सामान्य कठिनाइयों के बावजूद आपको लाभ प्राप्त होता रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ और उन्नति के योग बनेंगे। छोटी-मोटी लाभकारी स्थितियाँ आती रहेंगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों के सहयोग से आर्थिक और पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। महीने की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अधिकतर अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक और धार्मिक कार्य होने की संभावना है। अपनी जमा पूंजी को अच्छे कार्यों में निवेश करें। आपकी वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। भाई-बहनों की उन्नति के लिए आप अपनी ओर से पूरा सहयोग करेंगे। नई उमंगें और अभिलाषाएँ जागृत होंगी। आपकी सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। पिता से इस महीने अच्छा तालमेल बना रहेगा और व्यवहार सौहार्दपूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। बुद्धि और विवेक से काम लें। संतान पक्ष की उन्नति के द्वार खुलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। कहीं पहाड़ों पर घूमने जाने के योग भी बन सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धर्म-कर्म की भावना आपके हृदय में जागृत होगी।