कन्या राशि
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और धन से जुड़ी अपनी सभी जरुरतों को पूरा करेंगे। मई से पहले का समय जमीन और अपना घर लेने के लिए फायदेमंद रहेगा। यह समय व्यापार से लाभ मिलने के लिए भी बेहतर रहेगा और कोई पुरानी रुकी पेमेंट भी आ सकती है, जिसकी आपको कम उम्मीद थी। वर्ष के मध्य में लोन लेने या देने की न सोचे और किसी स्त्री के ऊपर व्यर्थ का धन खर्च करने से भी बचें। कार्यक्षेत्र में नये-नये अवसर मिलेंगे और इन अवसरों से ही आपको कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।
कार्य-स्थल में आपकी नए लोगों से मुलाकात होने से आपका नाम होगा और किसी बड़े प्रोजेक्ट के मिलने से कार्य मे बढ़ोतरी होगी। आपके परिवार के लिए यह वर्ष बेहतर जाने वाला है, जिससे पुराने सभी गिले-शिकवे इस वर्ष धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे। पैतृक सम्पत्ति के लिए भी आपके लिए उत्तम रहेगा। इस वर्ष किसी से प्रेम होता है, तो आपको बहुत ही रोमांटिक अंदाज़ में अपने प्रेम का इज़हार करना चाहिए, जिससे सकारात्मक परिणाम की उम्मीद बढ़ जाएगी।