यह समय धन, करियर और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत देता है।
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग करियर और व्यवसाय में शानदार परिणाम देने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन, वेतन वृद्धि और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए भी यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं, जिससे आपके प्रयासों का प्रतिफल मिलेगा। इसके अलावा अचानक किसी व्यवसायिक या व्यक्तिगत कारण से विदेश यात्रा करने के मौके बन सकते हैं, जो आपके करियर और अनुभव दोनों के लिए फायदेमंद होंगे। कुल मिलाकर, यह समय धन, करियर और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत देता है।