फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaturgrahi Yog: कर्क राशि में चतुर्ग्रही योग का महासंयोग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ

Thu, 13 Aug 2026 10:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chaturgrahi Yog: चतुर्ग्रही योग का असर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। कुछ राशि के जातकों को करियर में तरक्की, धन लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही अटके काम भी रफ्तार पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
chaturgrahi yog - फोटो : amar ujala

Chaturgrahi Yog Rashifal: सावन शिवरात्रि के मौके पर कर्क राशि में सूर्य, गुरु, बुध और चंद्रमा की युति से चतुर्ग्रही योग बन चुका है। ज्योतिष में चार ग्रहों का एक ही राशि में होना बेहद खास माना जाता है। इस दुर्लभ संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय खास तौर पर लाभकारी रह सकता है। इन जातकों के लिए धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं, करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 4 रशियां।  

विज्ञापन

2 of 5
नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ सीनियर्स की नजर में आपकी मेहनत आ सकती है। - फोटो : amarujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ सीनियर्स की नजर में आपकी मेहनत आ सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम से लाभ मिलने के संकेत हैं। बिजनेस करने वालों को नया कॉन्ट्रैक्ट या डील मिल सकती है। प्रॉपर्टी या ऑफिस से जुड़ा कोई फैसला भी आपके पक्ष में जा सकता है। कमाई बढ़ाने के नए अवसर मिलने और अटका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है। परिवार में आपकी तरक्की से खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को करियर से जुड़े सही विकल्प चुनने में मदद मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और पहचान भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

3 of 5
कारोबारियों को नया क्लाइंट या बिजनेस पार्टनर मिल सकता है। - फोटो : amarujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह चतुर्ग्रही योग खास साबित हो सकता है, क्योंकि चार ग्रह आपकी ही राशि में मौजूद हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में फैसले लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कारोबारियों को नया क्लाइंट या बिजनेस पार्टनर मिल सकता है। आमदनी के नए स्रोत बनने की संभावना है। आपका कोई पुराना आइडिया अब सफलतापूर्वक आगे बढ़ सकता है। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं। विद्यार्थियों की एकाग्रता बेहतर होगी। पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को भी इस दौरान अच्छा लाभ मिल सकता है।

4 of 5
लंबे समय से अटका हुआ कोई जरूरी काम अब आगे बढ़ सकता है। - फोटो : amarujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए चतुर्ग्रही योग भाग्य का साथ मजबूत कर सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई जरूरी काम अब आगे बढ़ सकता है। करियर में किसी अनुभवी या प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो अच्छा अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को दूसरे शहर या विदेश से जुड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आय में सुधार के साथ कमाई का नया माध्यम भी बन सकता है। किसी यात्रा के जरिए भी काम से जुड़ा लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की दिशा में बेहतर अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ सकती है और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी। - फोटो : amarujala

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह योग पढ़ाई, करियर और रचनात्मक क्षेत्रों में अच्छे परिणाम दे सकता है। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ सकती है और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी। परीक्षा या इंटरव्यू में प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है। नौकरी में आपकी प्रतिभा और स्किल की पहचान बढ़ सकती है। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को कोई नया और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। बिजनेस में पुराने आइडिया को दोबारा शुरू करके कमाई का रास्ता बनाया जा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के नए तरीके सामने आएंगे। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। परिवार और समाज में आपकी उपलब्धियों से सम्मान बढ़ेगा। नए प्रभावशाली लोगों से संपर्क भी भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें