Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony Astrology Connection: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 25 नवंबर 2025 को ध्वजारोहण का शुभ कार्यक्रम होने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना करेंगे। यह ध्वजारोहण कार्य की पूर्णता के साथ-साथ राम भक्तों की आस्था का भी प्रतीक है। दिन के सबसे शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण का कार्य संपन्न किया जाएगा।
खास बात यह है कि यह आयोजन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को हो रहा है, जिस तिथि पर भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था, इसलिए यह दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टियों से अत्यंत शुभ है।
दरअसल, अभिजीत मुहूर्त में होने वाला ध्वजारोहण ग्रहों के राजा सूर्य और छाया ग्रह केतु की संयुक्त ऊर्जा से जुड़ा है। सूर्य और केतु ध्वज के कारक ग्रह हैं। एक तरह केतु को फहराता हुआ ध्वज कहा गया है। केतु का अर्थ भी है शिखर। खास बात यह है कि केतु इस समय सिंह राशि में यानी की सूर्य की राशि में विराजमान है। यह धर्म ध्वज पताका फहराने की तरह है।