रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन जब बहनें भाई की कलाई में रेशम का कच्चा धागा बांधती हैं तो ऊपर से देवता भी इस दृश्य को देखते हैं और भाई बहन के स्नेह को आशीर्वाद देते हैं कि उनका स्नेह हमेशा बना रहे। भाई की उम्र और बहन का खुशी हमेशा बनी रहे।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के दिन इस समय बहन से राखी बंधवाना रहेगा शुभ
2 of 6
राखी
लेकिन हर दिन कुछ समय ऐसे होते हैं जो अशुभ घड़ी मानी जाती है जब कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। अगर शुभ काम किया जाए तो उसका परिणाम शुभ की बजाय अशुभ या बेकार हो जाता है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के दिन इस समय बहन से राखी बंधवाना रहेगा शुभ
3 of 6
राखी
इस साल भी रक्षा बंधन के दिन कुछ समय राखी बांधने और बंधवाने के लिए शुभ नहीं है इसलिए आप इस समय का ध्यान रखते हुए अपनी कलाई में राखी बंधवाएं तो लगेगी बहनों की दुआएं और मिलेगा भगवान का आशीर्वाद।
रक्षाबंधन के दिन इस समय बहन से राखी बंधवाना रहेगा शुभ
4 of 6
राखी
शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार पूर्णिमा तिथि में मनाया जाता है जो 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसलिए त्योहार को मनाने का सबसे अच्छा समय 2 बजकर 57 मिनट से पहले तक है। लेकिन यहां एक बात का और ध्यान रखना होगा जो है राहुकाल।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के दिन इस समय बहन से राखी बंधवाना रहेगा शुभ
5 of 6
rakhi
- फोटो : getty images
रक्षाबंधन का त्योहार इस वर्ष गुरुवार के दिन है इसलिए राहु काल का समय 1बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राहुकाल के समय राखी बांधने और बंधवाने से बचना चाहिए।
रक्षाबंधन के दिन इस समय बहन से राखी बंधवाना रहेगा शुभ
6 of 6
राखी
वैसे शास्त्रों का एक मत यह है कि तीन प्रहार से अधिक समय तक जो तिथि होती है वही तिथि पूरे दिन मान्य रहती है। इसलिए अगर आपको दिन 1 बजकर 30 मिनट तक राखी का त्योहार मनाने का मौका नहीं मले तो 3बजे के बाद से सूर्यास्त तक भी राखी बंधवा सकते हैं।