फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar: रक्षाबंधन से ठीक पहले मंगल का परिवर्तन, इन 7 राशि के लोगों के जीवन पर पड़ सकता है शुभ-अशुभ असर

Wed, 10 Aug 2022 11:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले मंगल ग्रह का वृषभ राशि में परिवर्तन कई राशि के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। - फोटो : iStock
Raksha Bandhan 2022: इस वर्ष रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुंडली में मंगल की स्थिति के प्रभाव से व्यक्ति का स्वभाव आक्रामक, उग्र, साहसी और ऊर्जा से लबरेज वाला होता है। ग्रह-नक्षत्रों की की दुनिया में मंगल ग्रह को लाल ग्रह और पृथ्वी पुत्र की उपाधि दी गई है। मंगल ग्रह व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा,पराक्रम, साहस और भाई-बहन का कारक होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि के स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च के और कर्क राशि में नीच के होते हैं। यानी मंगल ग्रह मकर राशि में सदैव अच्छे परिणाम देते हैं जबकि कर्क राशि में व्यक्ति को बुरे परिणाम देते हैं। सूर्य और चंद्रमा से मंगल ग्रह की मित्रता है जबकि शु्क्र, राहु-केतु, शनि  और बुध के साथ ये शत्रुता का भाव रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
august calendar 2022 - फोटो : अमर उजाला
10 अगस्त को मंगल का गोचर 
लाल ग्रह मंगल 10 अगस्त 2022, बुधवार को रात के 09 बजकर 43 मिनट पर अपनी स्वराशि मेष की यात्रा को विराम देते हुए शुक्र ग्रह की राशि यानी वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषी गणना के मुताबिक मंगर ग्रह लगभग हर 45 दिनों में अपनी राशि बदल लेते हैं। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले मंगल ग्रह का वृषभ राशि में परिवर्तन कई राशि के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 10
रक्षाबंधन से ठीक पहले मंगल का गोचर- 4 राशियों पर शुभ असर
धरती पुत्र और महान पराक्रमी ग्रह मंगल 11 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे फिर इसके अगले दिन ही सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में इस राशि परिवर्तन से 4 राशि के जातकों पर शुभ असर होने के संकेत हैं।

4 of 10
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
1- वृषभ राशि
आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। धन लाभ के प्रबल संकेत हैं क्योंकि इस दौरान किसी पैतृक संपत्ति की खरीद और बिक्री से आपको जबरदस्त फायदा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। करियर में ऊंचाईयों का प्राप्त करेंगे और व्यापार में अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। शादीशुदा जीवन जीने वाले जातकों को अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। घर में खुशियां आएंगी।
विज्ञापन

5 of 10
Cancer - फोटो : अमर उजाला
2- कर्क राशि 
ज्योतिष गणना के मुताबिक मंगल का वृषभ राशि में आना आपके लिए योगकारक रहेगा। आपकी सभी इच्छाएं इस दौरान अवश्य ही पूरी होगी खासतौर पर जमीन-जायदाद और मकान की। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। आपकी मेहनत का अब से अच्छा फल मिलने वाला है। मंगल ग्रह का आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 10
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
3- वृश्चिक राशि
आपके ऊपर मंगलदेव की विशेष कृपा रहने वाली है। शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। धन लाभ और व्यापार में कई योजनाओं का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। 
विज्ञापन

7 of 10
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
4- मकर राशि
आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी से आपके सारे कार्य समय पर पूरे होंगे। शुभ परिणाम की प्राप्ति का समय है। नौकरी पेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है क्योंकि आपके अच्छे काम की प्रशंसा पूरे संस्थान में चर्चा की जाएगी। व्यापार करने वाले जातकों का अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। किसी नई डील पर समझौता सफल हो सकता है जिसका इंतजार आप कई महीनों से कर रहे थे।

8 of 10
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
इन 3 राशियों पर अच्छा असर नहीं
रक्षाबंधन से ठीक पहले मंगल का राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के पर प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है।

1- मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का राशिपरिवर्तन को खास फायदा वाला नहीं रहेगा। आपके क्रोध में वृद्धि हो सकती है जिस कारण से आपका किसी के साथ लड़ाई हो सकती है ऐसे में आपको संयम बरतना होगा नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। धन के खर्चों में इजाफा देखने को मिल सकता है जबकि आमदनी में गिरावट। शादीशुदा जातकों के जीवन में इसका नकारात्क प्रभाव देखने को मिल सकता है क्योंकि जीवन साथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है।

9 of 10
Gemini - फोटो : अमर उजाला
2- मिथुन राशि 
आपके खर्चें बढ़ सकते हैं या फिर कोई भारी नुकसान भी हो सकता है इसलिए आपके कुछ समय के लिए सतर्क होकर रहना पड़ेगा। आपको रक्त संबंधी कोई बीमारी परेशान कर सकती है। नौकरी में कार्य के अधिक होने के कार आपको तनाव और मानसिक पीड़ा भी हो सकती है। जीवन साथी के संग वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।   
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
3- तुला राशि 
समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है जिसका आपको डटकर मुकाबला करना होगा।  धन की हानि संभव है। किसी को दिया गया उधार धन डूब सकता है। परिवार में कुछ समय के लिए तनाव का वातावरण रह सकता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें